PM मोदी को डांस करते देखा क्या? प्रधानमंत्री ने X पर शेयर किया खुद पर बना मीम वीडियो

PM Modi Dance Meme Viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना डांस करते हुए का मीम अपने X हैंडल पर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने डांस वीडियो को काफी एन्जॉय किया और एक दिलचस्प कैप्शन देकर इसे शेयर किया।

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

PM Modi Tweeted His Dance Meme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डांस करते देखा है कभी? नहीं तो आज देख लीजिए। उन्होंने खुद अपने डांस का मीम अपने X हैंडल पर ट्वीट किया। जी हां, एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाली गाने पर डांस करते हुए का मीम बनाया, जो उनका इतना अच्छा लगा कि उन्होंने उसे अपने X हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा कि खुद को डांस करते देखकर अच्छा लगा रहा है। सच में, बहुत अच्छी क्रिएटिविटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कृष्णा नाम यूजर ने पोस्ट किया वीडियो

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को डांस करते हुए दिखाने वाला मीम कृष्णा नामक X यूजर ने पोस्ट किय है। उसने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि Posting this video cuz I know that ‘THE DICTATOR’ is not going to get me arrested for this.’ कृष्णा ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने कैप्शन में तानाशाह लिखा, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे इग्नोर करते हुए वीडियो को पसंद किया और उसे अपने X हैंडल पर पोस्ट किया।

विज्ञापन

ममता बनर्जी के डांस करते का मीम भी वायरल

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  के डांस करने का मीम भी वायरल हुआ है। वीडियो में ममता बनर्जी को उनके अपने भाषण पर डांस करते हुए दिखाया गया है। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने वीडियो पर आपत्ति जताई और तीखी प्रतिक्रिया दी। वहीं ट्वीट का जवाब देते हुए कोलकाता पुलिस ने यूजर को अपना नाम, पता बताने को कहा। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसके खिलाफ CRPC की धारा 42 के तहत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ