लश्कर का टॉप कमांडर, 10 लाख का इनामी; कौन था बासित अहमद डार, जिसे आज सुरक्षा बलों ने पहुंचाया 'जहन्नुम'

Top Lashkar Commander Encounter in Kulgam: भारतीय सेना के जवानों और सुरक्षा बलों ने आज लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार को ढेर कर दिया। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी का एनकाउंटर किया गया। आइए जानते हैं कि आतंकी कौन था और कहां का रहने वाला था?

Top Lashkar Commander Basit Ahmad Dar Killed

Top Lashkar Commander Basit Ahmad Dar Killed

Lashker Commander Basit Ahmad Dar Killed: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आज सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर बासित अहमद डार भी शामिल है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रेडवानी पाइन इलाके में आज सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी और दोपहर होते-होते सुरक्षा बल आतंकियों को ढेर करने में कामयाब रहे।

बीते दिन रेडवानी पाइन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया। अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया, लेकिन सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरे रखा। आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को ढेर कर दिया।

NIA की हिट लिस्ट में शामिल था लश्कर कमांडर

जम्मू कश्मीर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, बासित लश्कर-ए-तैयबा की ब्रांच TRF ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का ऑपरेशनल चीफ था। वह NIA के A++ कैटेगरी के आतंकियों की सूची में शामिल था और NIA ने उसका सुराग देने वाले पर 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की हुई थी। बासित के खिलाफ रेडवानी पाइन इलाके में ही 32/2021/NIA/DLI केस दर्ज है।

इसी मामले में वह वांछित था और पुलिस उसकी तलाश में थी। बासित अहमद साल 2021 से घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और इलाके में ही छिपकर रह रहा था। बासित कुलगाम के कैमोह शहर के रेडवानी पाइन इलाके का रहने वाला था। उसके पिता का नाम स्वर्गीय रशीद था। बीती रात से वह अपने घर में था, लेकिन भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने उसे ढेर कर दिया।

एयरफोर्स के जवानों आतंकी हमला हुआ था

बता दें कि बीते दिन आतंकियों ने पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर हमला किया था। एयरफोर्स के जवान सुरनकोट से सनाई टॉप की ओर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक सामने आकर आतंकियों ने उन पर दोनों वाहनों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में एयरफोर्स के 5 जवान घायल हुए थे, जिनमें से एक जवान विवेक की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद से ही इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी था। इस बीच खबर मिली कि 2 आतंकी कुलगाम में छिपे हुए हैं तो सुरक्षा बलों ने कुलगाम में भी मोर्चा संभाल लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ