ओसामा बिन लादेन की फोटो, ISIS का झंडा रखने पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

Delhi High Court Verdict Osama Bin Laden: दिल्ली हाईकोर्ट ने आज एक केस में अहम फैसला सुनाया। मामला ओसामा बिन लादेन की फोटो से जुड़ा है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमत्री के पोते पर आरोप लगे हैं और मामले में आज NIA की जांच पर सवाल उठे। जानिए आखिर मामला क्या है?

Osama Bin Laden

Osama Bin Laden

Delhi High Court Important Verdict: दुनिया को सबसे खूंखार आतंकवादी रह चुके ओसामा बिन लादेन की फोटो डाउनोड करना अपराध नहीं है। ISIS के झंडे का फोटो मोबाइल में डाउनलोड करना क्राइम नहीं है। आतंकवादी गतिविधियों की वीडियो फोन में रखना भी अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। यह सब चीजें डाउनलोड करने और फोन में रखने से कोई आतंकवादी नहीं बन जाएगा। इसलिए आरोपी को जमानत दी जाती है।

जस्टिस सुरेश कैत और मनोज जैन की पीठ ने IS समर्थक अम्मार अब्दुल रहमान को यह कहते हुए जमानत दे दी कि मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री रखने से किसी का आतंकी संगठन से संबंध साबित नहीं होता है। इसलिए अम्मार को जमानत पर तुरंत रिहा कर दिया जाए। बता दें कि अम्मार अब्दुल रहमान केरल के दिवंगत कांग्रेस विधायक बीएम इदिनब्बा का पोता है।

NIA ने हाईकोर्ट के फैसले का विरोध किया

बता दें कि हाईकोर्ट ने गत 10 अप्रैल को जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे बीते दिन 6 मई को सुनाया गया, जो आरोपी के हक में आया। जस्टिस ने अपने फैसले में कहा कि मोबाइल में ओसामा बिन लादेन और ISIS के झंडे की फोटो होने का मतलब यह नहीं कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन का सदस्य है। आतंकवाद से जुड़ी कई चीजें यूट्यूब पर, गूगल पर ओपनली उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी डाउनलोड कर सकता है। हालांकि NIA ने हाईकोर्ट के फैसले का विरोध किया, लेकिन हाईकोर्ट ने NIA के सबूतों को नाकाफी बताया और रहमान को रिहा करने का आदेश दिया।

अगस्त 2021 में गिरफ्तार हुआ था रहमान

बता दें कि NIA ने अम्मार अब्दुल रहमान पर आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाते हुए UAPA की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। NIA ने अगस्त 2021 में रहमान पर कट्टरपंथी होने का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ IPC की धारा 120बी और UAPA की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। NIA ने रहमान पर आरोप लगाया कि वह देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन के संपर्क में है। वह आतंकी गतिविधियों में शामिल होता है। उसके मोबाइल में आपत्तिजनक और आतंकवाद से जुड़ी चीजें मिली हैं। इसमें ओसामा बिन लादेन की फोटो भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ