Lok Sabha Election Phase 3 Voting: तीसरे चरण की 93 सीटों पर 64.08% वोटिंग, असम में सबसे अधिक 75% मतदान
Lok Sabha Election Voting Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान आज हो रहे हैं। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे खत्म होगी। ऐसे में आज मतदान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
Phase 3 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की 93 सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग शाम 6 बजे समाप्त हो गई। चुनाव आयेाग के अनुसार शाम 7 बजे तक 64.08 प्रतिशत लोगों ने मतदान का प्रयोग किया। असम में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत वोटिंग हुई वहीं महाराष्ट्र में सबसे कम 53 फीसदी लोगों ने वोट दिया। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 56.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.92 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.98 प्रतिशत, गुजरात में 55.83 प्रतिशत वोटिंग, कर्नाटक में 66.26 प्रतिशत वोटिंग, एमपी में 62.48 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.74 प्रतिशत, यूपी में 56.23 प्रतिशत और बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक देश में 60.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं अगर बात करे राज्यों की तो असम में 74.86 प्रतिशत मतदान, बिहार में 56.01 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.52 प्रतिशत, गुजरात में 55.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत, एमपी में 62.28 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत, यूपी में 55.13 प्रतिशत, बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाली वोटिंग स्थगित हो गई थी। आज जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें सबसे ज्यादा गुजरात की 25 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 सीटों पर मतदान होगा। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की एक-एक और गोवा की सीटों पर भी आज मतदान है। ऐसे में वोटिंग से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
विज्ञापन
LIVE UPDATES
93 सीटों पर 64.08 प्रतिशत मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 56.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.92 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.98 प्रतिशत, गुजरात में 55.83 प्रतिशत वोटिंग, कर्नाटक में 66.26 प्रतिशत वोटिंग, एमपी में 62.48 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.74 प्रतिशत, यूपी में 56.23 प्रतिशत, असम में 75 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53 फीसदी और बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई।
93 सीटों पर 64.08 प्रतिशत मतदान
असम में 75 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53 फीसदी, बिहार में 56.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.92 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.98 प्रतिशत, गुजरात में 55.83 प्रतिशत वोटिंग, कर्नाटक में 66.26 प्रतिशत वोटिंग, एमपी में 62.48 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.74 प्रतिशत, यूपी में 56.23 प्रतिशत और बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई।
कासगंज में जिला उद्यान अधिकारी के साथ मारपीट
यूपी के कासगंज में बूथ संख्या 263 पर जिला उद्यान अधिकारी के साथ मारपीट की गई। भाजपा विधायक हरिओम वर्मा पर मारपीट करने का आरोप लगा है। इस दौरान सपा के एजेंट से भी तीखी नोंक-झोंक हुई। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।
अररिया फारबिसगंज भाजपा विधायक ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया
फारबिसगंज विधायक मनचन केशरी ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहां मतदाता सूची में ऐसे कई लोगों का नाम विलोपित कर दिया गया है जो जीवित है वहीं कुछ लोगों का नाम दूसरे गांवों में किया गया है।जो या तो बड़ी लापरवाही है या फिर साजिश। क्योंकि मतदाता सूची में एक ही समुदाय के लोगों के साथ किया गया है।
चुनाव आयोग ने कर्नाटक बीजेपी को अपने सोशल मीडिया प्लेटाफाॅर्म एक्स से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए कहा है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपना वोट डाला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में मतदाताओं का उत्साह बढ़ा है। मुझे विश्वास है कि बीजेपी फिर से सरकार बनाएगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक असम में 74.86 प्रतिशत मतदान, बिहार में 56.01 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.52 प्रतिशत, गुजरात में 55.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत, एमपी में 62.28 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत, यूपी में 55.13 प्रतिशत, बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
श्रीनगर में 100 साल के बुजुर्ग ने पहली बार घर से वोटिंग की
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के डल झील स्थित जदीबल निर्वाचन क्षेत्र के मीर बेहरीन इलाके में 100 साल के बुजुर्ग ने पहली बार घर से वोटिंग की। बता दें कि चुनाव आयोग ने 85 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से वोट देने की सुविधा दी है।
लालू यादव ने अपनी जाति का सम्मान नहीं किया- विजय सिन्हा
लालू यादव कभी भी जाति की राजनीति से बाहर नहीं निकल सकते। उन्होंने अपनी जाति का भी सम्मान नहीं कियाए उन्होंने केवल बिहार को शर्मसार और बदनाम किया है। वह घूम.घूम कर 90 के दशक के डायलॉग बोल रहे हैंं।
watch | Bihar Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha says, "Lalu Yadav can never get out of caste politics. He has not even respected his caste, he has only shamed and defamed Bihar. He is roaming around and speaking dialogues of the 90s..." pic.twitter.com/r9uKEgMfIq
MP की राजगढ़ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि चुनाव निष्पक्ष हो। जहां भी फर्जी वोटिंग हुई, हमारे लोगों ने उसका विरोध किया। मशीन तो मशीन होती है, मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि मुझे ईवीएम पर आपत्ति है। उस मशीन में आप देख नहीं सकते कि वोट कहां जा रहा है, वीवीपैट मशीन में सॉफ्टवेयर है, वो सॉफ्टवेयर तय करता है कि क्या होगा? मैं जो करूंगा, सॉफ्टवेयर जो चाहेगा वही प्रिंट होगा और वही काउंट होगा।
watch | Rajgarh, Madhya Pradesh | Congress leader Digvijaya Singh says, "We are trying that election to be held impartial. Wherever bogus voting happened, our people opposed it... A machine (EVM) is a machine, I have always been saying that I have objections to EVMs. In that… pic.twitter.com/RQvqzA4rIV
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे दुख हो रहा है कि प्रशासन ने हमें उन जगहों पर जाने की इजाजत नहीं दी, जहां हम जाना चाहते थे। त्राल के लोग हमें हमेशा से समर्थन करते आए हैं। वे समझते हैं कि जब चीजें अच्छी नहीं थीं तो पीडीपी उनके साथ थी। ऐसे में मुझे वहां जाने देना चाहिए था।
BJP ने हमेशा को नफरत को बढ़ावा दिया- सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है। उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और भारत गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और आइए मिलकर एक मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण करें।
watch | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi says, "Today in every corner of the country, youth are facing unemployment, women are facing atrocities, Dalits, tribals, backward classes and minorities are facing terrible discrimination. This atmosphere is due to… pic.twitter.com/8ik4UgEQw9
चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 53.60 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में 63.11 प्रतिशत वहीं सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। असम में 63.08 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 58.19 प्रतिशत, बिहार में 46.69 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 52.43 प्रतिशत, गुजरात में 47.03 प्रतिशत, कर्नाटक में 54.20 प्रतिशत, एमपी में 54.09 प्रतिशत, गोवा में 61.39 प्रतिशत, यूपी में 46.78 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव का बहिष्कार
पश्चिम बंगाल के मालदा गांव की महिलाओं ने आज मतदान का बहिष्कार किया। उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव 2024 का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। बहिष्कार की खबर मिलते ही चुनाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
दिव्यांग ने पैरों से वोट डाला
गुजरात में आज तीसरे फेज में 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। नडियाद में एक दिव्यांग वोटर अंकित सोनी ने अपने पैरों की मदद से वोट डाला। अंकित ने बताया कि 20 साल पहले बिजली के झटके के कारण उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे। उन्होंने लोगों से भी बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की है।
watch | Nadiad, Gujarat: Ankit Soni, a voter, casts his vote through his feet at a polling booth in Nadiad
He says, "I lost both my hands due to electric shock 20 years ago. With the blessings of my teachers and guru, I did my graduation, CS... I appeal to people to come out… pic.twitter.com/UPx8G5MTPz
UP की 10 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 38.12% मतदान
आगरा 36.89% मतदान
आवला 36.95%
बदायूं 34.97%
बरेली 34.93 प्रतिशत
एटा 39.87%
फतेहपुर सीकरी 39.09 प्रतिशत
फिरोजाबाद 40.06%
हाथरस 37.73 प्रतिशत
मैनपुरी 38.32%
संभल 42.97 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में वोटरों पर मधुमक्खियों का हमला
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मतदान करने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला किया, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों लोगों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। 2 लोगों को कुसमी CHC रेफर किया गया है। फिलहाल घायल लोगों को डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है। चिंतामणि महाराज के गांव से लगे जवाहरनगर पोलिंग बूथ का मामला है।
एक बजे तक मतदान प्रतिशत
बिहार- 36.69
उत्तर प्रदेश- 38.12
असम- 45.88
गुजरात- 37.83
छत्तीसगढ़- 46.14
गोवा- 49.04
पश्चिम बंगाल- 49.27
कर्नाटक- 41.59
मध्य प्रदेश- 44.67
महाराष्ट्र- 31.55
बिहार में बुुजुर्ग वोटर की मौत
बिहार में आज तीसरे फेज में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इस दौरान वोट डालने के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। खगड़िया की घटना है। माध्यमिक विद्यालय रामपुर में पोलिंग बूथ पर वोटिंग हुई। मतदान के बाद इंद्रदेव तांती 70 वर्ष की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
बंगाल में चुनाव प्रत्याशी और TMC समर्थकों में बहस
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से CPI (M) उम्मीदवार मोहम्मद सलीम और TMC समर्थकों के बीच एक मतदान केंद्र पर बहस हो गई। मोहम्मद सलीम ने TMC पर लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- वोटर्स को रोका और धमकाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी खुद ऐसा कर रहे हैं।
watch | West Bengal: A verbal spat occurred between CPI(M) candidate from Murshidabad, Mohammed Salim and TMC supporters at a polling booth in CPI(M) in the Lok Sabha constituency. pic.twitter.com/aQ5vhIrPQa
मध्य प्रदेश के भोपाल में आज मतदान करते ही एक महिला की किस्मत ऐसी चमकी कि उसे हीरे की अंगूठी उपहार में मिली। जी हां, पोलिंग बूथ पर लकी ड्रा निकाला गया था। लकी ड्रा में प्रेमवती कुशवाहा ने हीरे की अंगूठी जीती। बपंर वोटिंग के लिए लकी ड्रा ऑफर वोटर्स को दिया था। पहली बार पोलिंग बूथ पर ही 3 लकी ड्रा निकाले गए थे।
उत्तर प्रदेश में एक बूथ पर नहीं डला कोई वोट
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र इगलास में नगला वीरा बूथ पर 2 सुबह 7 बजे से अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। लोकसभा हाथरस के अंतर्गत अलीगढ़ की विधानसभा इगलास में वोट बहिष्कार किया हुआ है। गांव नगला वीरा, नगला माधव, मढ़ी मोरवल, श्याम मढ़ी के करीब 1186 वोटर्स ने वोट का बहिष्कार किया है। बहिष्कार की सूचना के बाद मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंचे।
UP की 10 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 26.12% मतदान
आगरा 25.87 प्रतिशत
बदायूं 26.02 प्रतिशत
बरेली 23.60 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी 27.63 प्रतिशत
फिरोजाबाद 24.42 प्रतिशत
हाथरस 26.05 प्रतिशत
मैनपुरी 25.13 प्रतिशत
संभल 29.55%
बिजनेसमैन अडानी ने मतदान किया
महाराष्ट्र में आज 11 सीटों पर तीसरे फेज में वोटिंग हो रही है। दिग्गज नेताओं से लेकर सेलेब्स तक मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। दुनिया को सबसे बड़े उद्योगपतियों में शामिल गौतम अडानी भी आज वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने आम इंसान की तरह वोट डालकर अपना फर्ज निभाया।
watch | After casting his vote in Ahmedabad, Gujarat, Adani group chairman Gautam Adani says, "Today is the festival of democracy and I appeal to people to come out and vote. India is moving forward and will continue to do so."loksabhaelections2024pic.twitter.com/Z0yqmPywId
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान आज अपने गांव शहरबन्नी पहुंचे और कतार में खड़े होकर वोट किया, फिर अपने घर जाकर बड़ी मां से मुलाक़ात की। अपने घर पहुंच कर चिराग ने अपनी बड़ी मां के पैर छूकर आर्शीवाद लिया और मां ने चिराग को गले से लगा लिया। दोनों की आंखों में आंसू थे। इस दौरान न्यूज 24 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में मोदी की लहर है। कहीं कोई और दिखाई नहीं दे रहा है। कोई सामने नहीं है।
मध्य प्रदेश में आज 9 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। वहीं प्रदेशवासियों में वोटिंग को लेकर इतना उत्साह है कि वे नाचते गाते हुए मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंची। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और लोगों का रूझान 4 जून को मतगणना के बाद पता चल जाएगा।
watch | Madhya Pradesh: Women voters sing folk songs as they arrive to cast their votes at a polling booth in Vidisha Lok Sabha constituency.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से वोट करने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा जानबूझकर भरी गर्मी के दौरान वोट करने दे रही है। यह मतदान एक महीने पहले हो सकता था।
VIDEO | Lok Sabha Polls 2024: Here's what Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav said after casting his vote in UP's Saifai.
"We have voted many times during summer. BJP is deliberately letting us vote during summer. This voting could've happened a month earlier. I appeal to… pic.twitter.com/ezdprFCcmK
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पत्नी राधाबाई खड़गे के साथ कलबुर्गी में मतदान किया। वे कीर्ति प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डालने आए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बार हर वर्ग के लोग मिलकर कांग्रेस को जिताएंगे। लोगों ने यह भी कहा है कि पिछली बार उनसे गलती हुई, जिसका वे पश्चाताप कर रहे हैं। पश्चाताप करके उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस पार्टी को चुनकर लाएंगे।
watch | Karnataka: Congress national president Mallikarjun Kharge casts his vote at a polling station in Kalaburagi.
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने मतदान करने आए एक युवक की पिटाई की। पुलिस कर्मी ने युवक को डंडा मार दिया। ताजगंज थाना क्षेत्र का मामला है। पुरानी मंडी पर बने नगर निगम स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर युवक वोट डालने आया था और अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था, लेकिन पुलिस कर्मी ने उसे हड़का दिया और उसकी कमर में डंडा दे मारा। युवक ने वीडियो बनाकर पीठ से निकल रहा खून दिखाया और आगरा पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, लेकिन एक्शन नहीं लिया गया।
दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने आज परिवार के साथ मतदान किया। वे गुजरात के रहने वाले हैं। इसलिए वे वोट डालने के लिए स्पेशली आज सुबह गुजरात पहुंचे और अहमदाबाद में पोलिंग बूथ पर मतदान किया। आजकल दिल्ली में चल रहे विवादों के बीच LG सक्सेना काफी सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपने टारगेट पर लिया हुआ है।
watch | Ahmedabad, Gujarat: Delhi LG VK Saxena casts his vote at a polling station in Prakash Higher Secondary School pic.twitter.com/OA2K6qkehT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में मतदान किया। वे सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर आए, जिसके ऊपर उन्होंने भगवा रंग की हाफ जैकेट पहनी थी। पोलिंग बूथ पर गृहमंत्री अमित शाह ने उनका स्वागत किया। वोटिंग के बाद PM मोदी अपने समर्थकों के बीच रूके। एक महीन ने उन्हें राखी बांधी। उन्होंने एक बच्ची को गोदी में लेकर दुलार किया। माताओं ने आशीर्वाद दिया। बच्चों-युवाओं ने तोहफे दिए। उन्होंने देशवासियों से वोटिंग का रिकॉर्ड बनाने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की।
महाराष्ट्र में आज 11 सीटों पर तीसरे फेज में वोटिंग चल रही है। NCP-SCP प्रत्याशी सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ बारामती लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया। NCP अजीत पवार गुट ने उनके खिलाफ बारामती से सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा है। सुनेत्रा महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की पत्नी हैं।
watch | Maharashtra: NCP-SCP candidate from Baramati Lok Sabha seat, Supriya Sule casts her vote at a polling booth in Baramati
मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर सुबह 9 बजे 14.43% वोटिंग
राजगढ़- 16.57%
गुना-16.43%
बैतूल-15.97%
विदिशा- 15.85%
सागर-14.58%
भोपाल- 13.61%
ग्वालियर-12.75%
मुरैना- 12.43%
भिंड- 12.23%
गृहमंत्री अमित शाह की लोगों से अपील
गृहमंत्री अमित शाह ने आज मतदान के बाद देशवासियों से भी मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने गृहनगर गांधीनगर में वोट डाला। वे अपनी सोसायटी में गए, जहां उनका लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद पूजा अर्चना करके वे परिवार को लेकर पोलिंग बूथ पर गए। वोट डालने के बाद उन्होंने स्याही का निशान दिखाया और लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।
watch | Union HM Amit Shah says, "Today is the voting for the third phase of Lok Sabha elections. I would like to make a heartfelt appeal to all the voters across the country and also to the voters of Gujarat to come forward and participate in this festival of democracy and… pic.twitter.com/94hA0Wcez1
देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज की वोटिंग चल रही है, जिसे लेकर देशवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं एक नया ट्रेंड भी देखने को मिला कि लोग वोटिंग डे को त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। गुजरात के राजकोट में जहां लोग गरबा करते हुए मतदान करने पहुंचे, वहीं छत्तीसगढ़ में डोल नगाड़ों के साथ लोग मतदान करने बूथ तक गए।
— Election Commission of India (@ECISVEEP) May 7, 2024
9 बजे तक मतदान प्रतिशत
बिहार- 10.3
असम- 10.12
गुजरात- 9.83
उत्तर प्रदेश- 11.13
छत्तीसगढ़- 13.24
महाराष्ट्र- 6.64
गोवा- 11.83
पश्चिम बंगाल- 14.60
कर्नाटक- 9.45
गध्य मप्रदेश- 14.07
शरद पवार ने परिवार के साथ वोट डाला
NCP अध्यक्ष शरद पवार ने आज परिवार के साथ मतदान किया। महाराष्ट्र में आज 11 लोकसभा सीटों पर तीसरे फेज की वोटिंग चल रही है। शरद पवार ने बारामती लोकसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र में वोट डाला। 10 साल बाद शरद पवार ने बारामती में वोट डाला। इससे पहले वे मुम्बई में वोट डाला करते थे।
watch | NCP-SCP chief Sharad Pawar leaves from a polling booth in Baramati after casting his vote.
NCP-SCP has fielded Supriya Sule from the Baramati seat. NCP has fielded Sunetra Pawar, wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar from Baramatiloksabhaelection2024pic.twitter.com/U2mKdkQS67
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज अपने होमटाउन में मतदान किया। आज गुजरात की 25 सीटों पर तीसरे फेज में वोटिंग चल रही है। मंत्री अमित शाह अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पूर्जा अर्चना करके जीत का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ वोट डालने उनके पोलिंग बूथ पर भी गए थे।
watch | Union Home Minister Amit Shah along with his family members stand in a queue as they await their turn to cast their votes for the loksabhaelections2024 at a polling booth in Ahmedabad, Gujarat.
बिहार में आज 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज में वोटिंग चल रही है। वहीं आज मतदान के बीच 2 लोगों की मौत भी हो गई है। सुपौल में पीठासीन अधिकारी और अररिया में होमगार्ड जवान की जान गई है। दोनों को दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंचने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गृहमंत्री अमित शाह वोट डालने पहुंचे
देश के गृहमंत्री अमित शाह वोट डालने के लिए अपने घर पहुंचे। वे गांधीनगर से भाजपा प्रत्याशी भी हैं। वहीं मतदान करने के लिए अपनी सोसायटी में पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। गांधीनगर से अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस सचिव सोनल पटेल चुनाव लड़ रही हैं। वोट डालने से पहले गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके पोलिंग बूथ पर गए थे।
watch | Union Home Minister Amit Shah meets people at a residential society in Ahmedabad, Gujarat
Union HM and senior BJP leader Amit Shah is the party's candidate from the Gandhinagar Lok Sabha seat. Congress has fielded its party secretary Sonal Patel from Gandhinagar… pic.twitter.com/klX9Rj1d2h
मध्य प्रदेश में आज 9 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मतदान हो रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने पत्नी के साथ मतदान किया। शिवराज चौहान विदिश से भाजपा प्रत्याशी भी हैं। इसलिए आज मतदान करने से पहले उन्होंने अपने घर में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद भी लिया।
watch | Former Madhya Pradesh Chief Minister and BJP candidate from Vidisha, Shivraj Singh Chouhan & his family cast their votes at a polling booth in Sehore.
Congress has fielded Pratap Bhanu Sharma from here Vidisha. BJP's Ramakant Bhargava is the sitting MP from the seat.… pic.twitter.com/4XozaxdV3m
महाराष्ट्र में आज तीसरे चरण में 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव मतदान चल रहा है। बॉलीवुड सेलेब भी आज मतदान कर रहे हैं। एक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दोनों ने मतदान करने के बाद देशवासियों से मतदान करने की अपील की।
watch | Latur, Maharashtra: Actor Riteish Deshmukh says, "I came to Latur from Mumbai to cast my vote. Everyone should come out of their houses and cast votes. Today is an important day. Everyone should definitely vote..." pic.twitter.com/nZLk4cxmNM
पश्चिम बंगाल में आज 4 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज के मतदान चल रहे हैं। इस दौरान आज सुबह जंगीपुर लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार धनंजय घोष, TMC और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता के घर पर देसी बम फेंकने की भी सूचना है। मतदान से पहले ही डोमकल रणक्षेत्र बन गया है। मुर्शिदाबाद में वामपंथी एजेंट की पिटाई की गई।
मालदह दक्षिण में भाजपा एजेंट के साथ हिंसक झड़प हुई। आरोप तृणमूल कांग्रेस के वर्करों पर लगे हैं। जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के वर्करों पर लगा है। रघुनाथगंज तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष गौतम घोष की भाजपा उम्मीदवार से बहस हो गई। जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिरग्राम प्राइमरी स्कूल में बने बूथ नंबर 44 पर भाजपा उम्मीदवार और ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष गौतम घोष के बीच मौखिक विवाद हुआ।
watch | Murshidabad, West Bengal: During the third phase of voting for the Lok Sabha Elections, a TMC booth president clashed with BJP candidate Dhananjay Ghosh at a polling booth in Jangipur. loksabhaelections2024pic.twitter.com/RF7U7NX5h3
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज में मतदान करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने समर्थकों से रूबरू हुए। इस दौरान माताओं-बहनों ने जहां उन्हें आशीर्वाद दिया, वहीं बच्चों ने उनकी पेटिंग तोहफे में दी। युवाओं ने भी उनके स्कैच बनाकर उन्हें दिया। बहुत से युवाओं ने उनसे ऑटोग्राफ भी लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने समर्थकों का उत्साह देखकर उन्हें अभिवादन भी किया।
watch | Ahmedabad, Gujarat: Sia Patel, who presented PM Narendra Modi his portrait when he came to cast his vote, shares her experience.
She says, "I asked him for his autograph. I was waiting for this day. I can't describe it in words. He simply gave me autograph. I had been… pic.twitter.com/HMErPllwE8
मध्य प्रदेश के मुरैना में आज विवाद होने के आसार हैं। हर बार मतदान के दौरान मुरैना में विवाद होता आया है। इसी आशंका के चलते कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह सिकरवार को पुलिस लाइन में नजरबंद किया गया है। विवाद की स्थिति को देखते हुए ऐहतियातन फैसला लिया गया। मुरैना एसपी ने भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर को भी पुलिस लाइन बुलाया है। दोनों दलों के समर्थक भारी संख्या में सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में पुलिस दोनों दलों के प्रत्याशियों को नजरबंद कर रही है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज मतदान किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की। आज उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोटिंग चल रही है। राज्यपाल के मतदान करने के दौरान पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। वे अपने परिवार के साथ वोट डालने आई थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डालने के बाद देशवासियों से वोटिंग अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है। मुझे मतदान करके काफी अच्छा लग रहा है। देशवासियों से भी अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकलें और लोकतांत्रिक महोत्सव में हिस्सा लेकर इसी रौनक बढ़ाएं।
watch | Ahmedabad, Gujarat: After casting his vote, PM Modi says, "Today is the third phase of voting. There is great importance of 'Daan' in our country and in the same spirit, the countrymen should vote as much as possible. 4 rounds of voting are still ahead. As a voter in… pic.twitter.com/K4svEIanmQ
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरे चरण में मतदान किया। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी नजर आए। मंत्री शाह भी आज वोट करेंगे। बता दें कि आज गुजरात की 25 सीटों पर मतदान चल रहा है।
watch | Prime Minister Narendra Modi greets people after casting his vote for loksabhaelections2024 at a polling booth in Ahmedabad, Gujarat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात में अपने होमटाउन में मतदान करेंगे। दोनों वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने पोलिंग बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। वहीं पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। दोनों नेताओं के समर्थक भी पोलिंग बूथ भी मौजूद हैं।
watch | Prime Minister Narendra Modi arrives at a polling booth in Ahmedabad, Gujarat to cast his vote for loksabhaelections2024
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला की किस्मत का होगा फैसला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पुरुषोत्तम रूपाला ने वोट डालने से पहले आज गुजरात में अमरेली के एक मंदिर में पूजा अर्चना की। आज उनकी किस्मत का फैसला होगा। वे गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ धानानी परेश कांग्रेस की टिकट पर चुनावी रण में उतरे हैं। भाजपा ने अमरेली सीट से भरतभाई मनुभाई सुतारिया को उतारा है। यहां से जेनीबेन थुम्मर कांग्रेस उम्मीदवार हैं। तीसरे फेज में गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
watch | Union Minister and BJP leader Parshottam Rupala offers prayer at a temple in Amreli ahead of casting his vote for the third phase of loksabhaelections2024
Bharatbhai Manubhai Sutariya is the BJP candidate from the Amreli Lok Sabha seat and while Congress has fielded… pic.twitter.com/Uu8kIVg2RE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों से मतदान की अपील की। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट करके देश को संदेश दिया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करके भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने रिकॉर्ड मतदान करके देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील लोगों से की।
तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी
मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज चौहान की किस्मत का फैसला आज होगा। आज मतदान से पहले वे पूर्जा अर्चना करते दिखे। उन्होंने सीहोर स्थित अपने गांव जैट में अपने घर पर पूजा करके भगवान से जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की।
watch | Former Madhya Pradesh Chief Minister and BJP candidate from Vidisha, Shivraj Singh Chouhan says, "I appeal to everyone that elections are the 'mahautsav' of democracy. Voting is the symbol of our dedication to democracy...I appeal to everyone to cast their votes..."… https://t.co/d2d5WV1sznpic.twitter.com/Mvb2ZJ87iq
बिहार में आज 5 लोकसभा सीटों अररिया..झंझारपुर..खगड़िया..मधेपुरा और सुपौल में मतदान होगा। कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 51 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। JDU से 3, RJD से 3, BJP से एक, LJPR से एक, BSP और CPIM से 1 और 19 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
कुल 9848 बूथ पर वोटिंग होगी। 5039 बूथों से लाइव वेबकास्टिंग होगी। 45 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। महिला मतदाताओ के लिए 32 पिंक बूथ बनाए गए हैं। आज कुल 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता के साथ 145482 फर्स्ट टाइम वोटर्स मतदान करेंगे। 100 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 2716 वोटर हैं।
85 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 85352 वोटर हैं। 20 से 29 वर्ष के 22 लाख 84 हजार 689 वोटर हैं।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा कांग्रेस में टक्कर
रायपुर लोकसभा में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के विकास उपाध्याय के बीच सीधी टक्कर है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 80 से अधिक उम्र के और दिव्यांगों के लिए घर पहुंचने तक वाहन की सुविधा रहेगी। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 385 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 23 लाख 75 हजार 379 मतदाता वोट डालेंगे। रायपुर में 11 लाख 86 हजार 504 पुरुष और 11 लाख 88 हजार 571 महिला मतदाता हैं।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिग्गज नेता और अधिकारी डालेंगे वोट
विश्वभूषण हरिचंदन(राज्यपाल) सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मतदान केंद्र में मतदान करेंगे। बृजमोहन अग्रवाल(बीजेपी प्रत्याशी) दोपहर एक बजे दुर्गा कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में मतदान करेंगे। राजेश मूणत(बीजेपी विधायक) सुबह 9 बजे चौबे कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र में मतदान करेंगे।
विकास उपाध्याय(कांग्रेस प्रत्याशी) लगभग सुबह 8 बजे टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल में मतदान करेंगे।
गौरव सिंह(कलेक्टर) सुबह 7 बजे बीपी पुजारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मतदान करेंगे। रीना बाबा साहेब कंगाले (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) सुबह 7 बजे धरमपुरा स्थित मतदान केंद्र में मतदान करेंगे।
निलेश क्षीरसागर (अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) सुबह 7 बजे अमलीडीह स्थित मतदान केंद्र में मतदान करेंगे।
महाराष्ट्र के एक गांव में स्पेशल पोलिंग बूथ
महाराष्ट्र के एक गांव में आज खास पोलिंग बूथ बनाया गया है। इस गांव का नाम बुरुडमाल है। बारामती लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले इस गांव में आजादी के बाद 75 साल में पहली बार पोलिंग बूथ बना है, क्योंकि यह सबसे कम सिर्फ 41 वोटर्स हैं।
watch | A special polling station has been set up in Burudmal village of Maharashtra’s Baramati constituency after 75 years of independence.
Burudmal has the smallest voter population with just 41 voters.
आज तीसरे चरण की वोटिंग से पहले मॉक पोल जारी है। सभी 12 राज्यों में EVM मशीनें ऑन की गईं और मॉक पोल शुरू किया गया। इसके बाद 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी, जो शाम 5 बजे चलेगी। मतदान कर्मियों में अपनी ड्यूटी रात को ही संभाल ली थी। वहीं दिन निकलते ही बूथों के बाहर लंबी लाइनें भी लगी हैं।
VIDEO | Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: Mock poll being conducted at a polling station in Baramati, Maharashtra.