'बाबा जी मैंने नशे में बोल दिया था', सीएम योगी को धमकी देने वाले का माफीनामा वायरल

CM Yogi Adityanath Threat : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देते एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, अब इस लड़के का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह माफी मांग रहा है।

UP CM Yogi Threat
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath Threat :  कुछ समय पहले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसने एक यूट्यूबर से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धमकी देने के साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसिया कार्रवाई की चर्चा हुई तो शख्स ने वीडियो जारी कर माफी की मांग की है। शख्स ने यह भी बताया कि वह उस दिन नशे में था और जोश-जोश बोल गया था।

प्रयागराज के रहने वाले शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि हमारे यहां बुलडोजर लेकर आ जाएं तो हम बकरा बनाकर काटेंगे। शख्स ने कहा था कि मैं चैलेंज दे रहा हूं। शख्स का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हो गई थी।

विज्ञापन

अब इस शख्स का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये शख्स माफी मांगते हुए कह रहा है कि उस दिन वह नशे में था और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कुछ ज्यादा ही बोल गया था। जब होश में आया तो उस यूट्यूबर या मीडिया वाले को खोजने लगा, जिसके सवालों के जवाब में सीएम योगी को धमकाया था।


शख्स ने कहा कि मैंने उस पत्रकार को खोजा और अपना माफीनामा वाला वीडियो चलाने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। योगी जी प्रदेश का विकास कर रहे हैं, अच्छा काम कर रहे हैं, मुझसे गलती हो गई। मुझे माफ कर दें।

विज्ञापन

बता दें कि शमीम उर्फ बबलू नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सीएम योगी को धमकाता दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस शख्स का माफीनामा भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ