Wrestlers Protest: पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बुलाया, नेशनल चैंपियनशिप से बिना खेले लौटे कई खिलाड़ी

Phogat

नई दिल्ली:देश के पहलवानों और कुश्ती महासंघ के बीच ठनी हुई है। रेसलर्स आज तीसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना पर बैठे हैं। खेल मंत्रालय ने फिर से खिलाड़ियों को 6 बजे मिलने के लिए बुलाया है। पहलवान विनेश फोगाट ने बताया कि हमने केंद्रीय खेल मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने हमें शाम 6 बजे एक बार फिर मिलने का समय दिया है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन पर हम असंतुष्ट थे।

विज्ञापन

गोंडा से बिना खेले लौट रहे हैं खिलाड़ी

खबर के मुताबिक कई पहलवान बिना खेले वहां से लौट रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ देश के नामचीन पहलवानों का जंतर-मंतर पर लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारी ट्रेनिंग खराब हो रही है। उन्होंने कहा, “हम भी यहां बैठे नहीं रहना चाहते। ये साल बेहद अहम है, उम्मीद है सरकार जल्द कार्रवाई करेगी। फेडरेशन के अध्यक्ष इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं लेकिन प्रर्दशन में केवल खिलाड़ी हैं।”

विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं मुंह खोल दूंगा तो सुनामी आ जाएगी। मेरे समर्थन में भी कई खिलाड़ी हैं। मैं शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।’

विज्ञापन

‘सरकार बृजभूषण शरण सिंह को हटा नहीं सकती’

इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को हटा नहीं सकती है क्यों वो एक चुनी हुई संस्था के अध्यक्ष हैं। वो खुद से इस्तीफा देते हैं तो ठीक है। उनका कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है।

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है। साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया सहित कई पहलवान उनपर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ