Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई के लिए सरकार ने पहलवानों से मांगा 15 जून तक टाइम, 30 जून को WFI का चुनाव
Edited By Bhola Sharma

Sakshee Malikkh
Edited By Bhola Sharma

Sakshee Malikkh
Wrestlers Protest: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के बीच बुधवार को छह घंटे मैराथन बैठक चली। यह बैठक अनुराग के घर पर हुई। सरकार ने पहलवानों से 15 जून तक का समय मांगा और कहा कि जांच पूरी होने दीजिए। एक्शन भी लिया जाएगा। लेकिन तब तक कोई प्रदर्शन नहीं करना होगा। पहलवानों ने हामी भर दी है।
अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार ने 15 जून तक कोई विरोध प्रदर्शन न करने की अपील की है। हालांकि हमारा विरोध अभी खत्म नहीं हुआ है।
उधर, बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार के साथ हुई बैठक के बारे में खाप पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। सबकी सहमति से किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा। बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर खेल मंत्री जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला पहलवानों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। हमने अनुरोध किया है कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जानी चाहिए और वह इसके लिए सहमत हो गए हैं।
सरकार ने पुलिस की कार्रवाई 15 जून तक पूरी करने की बात कही है। प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे महिला, पुरुष खिलाडियों की सुरक्षा की भी बात कही है और 28 मई की रात को हम पर जितने भी मामले दर्ज़ हुए हैं वह वापस लेने की भी बात कही है। हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। हमारा प्रदर्शन चलता… pic.twitter.com/kA80xZvycR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2023
#WATCH | I had a long 6-hour discussion with the wrestlers. We have assured wrestlers that the probe will be completed by 15th June and chargesheets will be submitted. The election of WFI will be done by 30th June: Union Sports Minister Anurag Thakur after meeting wrestlers pic.twitter.com/9hySRefxNM
— ANI (@ANI) June 7, 2023
पांच दिनों के भीतर पहलवानों और सरकार के बीच यह दूसरी बैठक थी। सात महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों ने शनिवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह ने भी पहलवानों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। हालांकि यह मीटिंग बेहद गुपचुप तरीके से हुई थी।
एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो समेत दो केस दिल्ली में दर्ज कराए हैं। पहली बार पहलवानों ने 18 जनवरी को जंतर-मंतर पर धरना दिया था। लेकिन 19 जनवरी को पहलवानों की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत हुई।
इस दौरान अनुराग ठाकुर की ओर से पहलवानों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होता देख पहलवान एक बार फिर 23 अप्रैल को जंतर-मंतर पर बैठे। पहलवानों के दूसरे चरण के विरोध प्रदर्शन के शुरू होने के एक दिन बाद यानी 24 अप्रैल खेल मंत्रालय ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ डेढ़ महीने के अंदर कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति के चुनाव कराने के लिए अस्थायी समिति का गठन करेगा।
रेसलर्स बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार (6 जून) को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के सहयोगियों और यूपी के गोंडा में उनके आवास पर करीबियों, कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: