Smita Sabharwal on Pooja Khedkar UPSC Controversy: IAS पूजा खेडेकर पर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के साथ UPSC का आरक्षण सिस्टम भी सवालों के कठघरे में आ गया है। खासकर विपक्षी दलों का आरोप है कि कई कैंडिडेट्स UPSC के आरक्षण का गलत इस्तेमाल करके लिस्ट में नाम हासिल कर लेते हैं। इसी बीच तेलंगाना की वरिष्ठ IAS ऑफिसर स्मिता सभरवाल ने दिव्यांगता कोटे पर ही सवाल उठे दिए हैं।
स्मिता का ट्वीट वायरल
स्मिता सभरवाल ने बीते दिन अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह बहस दिन ब दिन जोर पकड़ रही है। मैं दिव्यांगों का पूरा सम्मान करती हूं, लेकिन क्या कोई एयरलाइन दिव्यांग पायलट को प्लेन उड़ाने की अनुमति देती है? क्या आप किसी दिव्यांग सर्जन पर भरोसा कर सकते हैं? ऑल इंडिया सर्विस (IAS/IPS/IFoS) भी इसी तरह है। इसमें फील्ड वर्क होता है, कई घंटों का काम और लोगों की शिकायतें तुरंत सुननी होती हैं। यह काम फिजिकल फिटनेस मांगता है तो इस सर्विस के लिए दिव्यांग कोटे की आवश्यकता क्यों है?
स्मिता पर भड़के लोग
स्मिता सभरवाल के इस बयान पर लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं। पूर्व नौकरशाह बाला लता मल्लावरापु ने स्मिता को जवाब देते हुए कहा कि आप एक जिम्मेदार पद पर हैं। ऐसे में आप इस तरह के बयान कैसे दे सकती हैं? आरक्षण देना या न देना सरकार की नीति है। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी स्मिता के बयान की आलोचना की।
स्मिता ने दिया जवाब
स्मिता ने प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई आलोचकों को जवाब दिया। स्मिता का कहना है कि अगर नौकरशाह शासन के प्रासंगिक मुद्दों पर नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा? मेरे विचार 24 साल के करियर की देन है और यह कोई छोटा अनुभव नहीं है।
कौन हैं स्मिता सभरवाल?
स्मिता सभरवाल का नाम सबसे कम उम्र में IAS बनने वाली महिलाओं में शुमार है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ताल्लुक रखने वाली स्मिता आर्मी फैमिली से हैं। स्मिता के पिता भारतीय सेना में कर्नल के पद पर थे। स्मिता ने 23 साल की उम्र में UPSC की परीक्षा पास कर ली थी। साल 2000 में चौथी रैंक लाकर स्मिता तेलंगाना कैडर की IAS बनी थीं। उनकी नियुक्ति चित्तूर में सब-कलेक्टर के रूप में हुई थी। बाद में स्मिता तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला IAS ऑफिसर बनी थीं।
यह भी पढ़ें- विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर क्या होगा फायदा? बिहार के बाद दो अन्य राज्यों ने भी की मांग
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
9 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines