मीरा मांझी कौन हैं, जिनके घर पर PM Modi ने ली चाय की चुस्की; राम मंदिर उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित

Meera Manjhi in Hindi: अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करने के बाद PM Modi ने मीरा मांझी के घर पर रुककर चाय पी। इसके बाद से मीरा चर्चा में हैं।

meera manjhi pm modi tea

Meera Manjhi के घर पर PM Modi ने पी चाय

विज्ञापन

Who is Meera Manjhi in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर हैं। यहां उन्होंने नवनिर्मित अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मीरा मांझी के घर पर रुककर चाय भी पी।

कौन हैं मीरा मांझी?
मीरा मांझी उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। पीएम मोदी अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करने के बाद मीरा के घर पर रुके और चाय पी। उन्होंने परिवार के लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन

मीरा मांझी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का मिला आमंत्रण

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी मीरा मांझी से मुलाकात की और उन्हें 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में आमंत्रित किया।

विज्ञापन

बच्चों को प्रधानमंत्री ने दिया ऑटोग्राफ

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी जब मीरा मांझी से मुलाकात करने पहुंचे तो उस दौरान वहां पर कई बच्चे मौजूद थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ लिया और उनके साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन

‘उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी हैं मीरा मांझी’

राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बहन मीरा मांझी के घर जाकर उन्हें 22 जनवरी को प्रमभु श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन कैसा है?

विज्ञापन

अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन राम मंदिर देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खासतौर पर विकसित किया है। इस जंक्शन से देश के दूरदराज इलाकों से भी लोग ट्रेन के जरिए अयोध्या आकर प्रभु श्रीराम का दर्शन कर सकेंगे। इस जंक्शन में सांस्कृतिक और विकसित भारत की झलक दिखाई देती है।

विज्ञापन

अयोध्या में 51 जगहों पर पीएम मोदी के ऊपर की गई पुष्प वर्षा

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या पहुंचने पर रोड शो किया। इस दौरान 51 जगहों पर उनके ऊपर पुष्प वर्षा की गई। कई जगहों पर संतों ने उनका स्वागत किया। यही नहीं, 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 छात्रों ने शंख बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ