News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना किया है। उसके पहले एलजी ने जम्मू आधार शिविर यात्री निवास में पूजा पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में जोश देखने को मिला, उन्होंने हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के नारे लगाकर अपनी खुशी जताई। साथ ही, यात्री यात्रा के इंतजाम देखकर भी काफी खुश नजर आए। पहलगाम हमले के बाद जो उनके मन में तरह का डर था, सिक्योरिटी के इंतजाम देखकर वह भी कम हो गया है।
22 अप्रैल को हुए पहलगम आतंकी हमले के बाद से श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पिछले साल के मुकाबले कम रजिस्ट्रेशन कराए हैं। हालांकि, पहले जत्थे में आए श्रद्धालु सिक्योरिटी के इंतजाम देखकर काफी मुतमईन नजर आए। उन्हीं में से एक श्रद्धालु शालू ने ANI से बात करते हुए कहा कि ‘हम दिल्ली से आए हैं, बहुत खुशी है। साल भर तक लोग इसका इंतजार करते हैं। खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं। डरने की कोई बात नहीं है। बहुत अच्छी सुरक्षा है।’
#WATCH जम्मू | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाई। pic.twitter.com/o089wqUSnM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2025
पहले जत्थे को रवाना करने के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने व्यवस्थाओं को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ‘तीर्थयात्रियों के लिए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर के निवासियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन किया है।’ उन्होंने आगे कहा कि इसके पहले हुई यात्रा के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार हुआ है। गुफा तक जाने वाले दोनों मार्ग पहले 6 फीट चौड़े थे, लेकिन इस बार उनको भी 12 फीट तक चौड़ा कर दिया है। मार्ग पर पहले अंधेरा रहता था, अब ग्रिड कनेक्टिविटी दी गई है।’
#WATCH जम्मू | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर से श्रद्धालु यहां आए हैं। उत्साह बहुत अधिक है। भोलेनाथ के भक्त सभी… pic.twitter.com/olKSQGccfs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर भाजपा नेता सत शर्मा का रिएक्शन सामने आया। उन्होंने कहा कि ‘हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यहां आए हैं।’ उन्होंने पहलगाम हमले पर कहा कि ‘अभी दो महीने पहले एक अलग माहौल बना था, लेकिन आज हम देख सकते हैं कि कैसे श्रद्धालु बाबा भोले के नारे लगा रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।’
अमरनाथ यात्रियों का आज पहला जत्था रवाना हुआ है। आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत कल यानी 3 जुलाई से होने वाली है। यात्रियों के मन में अगर यात्रा से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो वे श्राइन बोर्ड की वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जा सकते हैं।
श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर एक नया लिंक जारी किया गया है, जहां पर यात्रा का कन्फर्मेशन ले सकते हैं। इस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, इसमें तीन जानकारियां देनी होंगी। सबसे पहले यात्रियों से यात्रा परमिट नंबर मांगा जाएगा, फिर रजिस्टर्ड नंबर और इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा भरना होगा। उसको सबमिट करते ही यात्रा की पूरी जानकारी आपको कुछ ही देर में मिल जाएगी।
#WATCH जम्मू | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर से श्रद्धालु यहां आए हैं। उत्साह बहुत अधिक है। भोलेनाथ के भक्त सभी… pic.twitter.com/olKSQGccfs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
बोर्ड ने यात्रा में शामिल होने के लिए तीन तरीके बताए हैं, जिसमें पहला बाय रोड, दूसरा बाय एयर और तीसरा बाय ट्रेन का ऑप्शन है। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इनमें से एक चुन सकते हैं। तीनों रास्तों की पूरी डिटेल https://jksasb.nic.in/onlineservices/howtoreach.html पर दी हुई है। इसी में दूसरा ऑप्शन ट्रेडिशन रूट का मिल जाएगा, जिसमें पवित्र गुफा तक पहुंचने के रास्ते को समझ सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम रास्तों से शुरू होगी। दरअसल, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग हजारों तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर तक जाने का मुख्य मार्ग है। इन रास्तों पर हर तरफ सख्त सिक्योरिटी है। पूरे रास्ते में यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, यात्रा के लाइव फीड के लिए हाई क्वालिटी वाले कैमरे भी लगाए गए हैं। ट्रैकिंग सिस्टम भी लागू किया गया है।
#WATCH उधमपुर, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया श्री अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था टिकरी गांव में काली माता मंदिर में यात्रा के पहले आधार शिविर पर पहुंचा। pic.twitter.com/nvZlwMj68H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
इसके पहले ही हम आपको यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बता चुके हैं, जिसमें ठहरने से लेकर अस्पतालों की व्यवस्था कराई गई है। यह यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान यात्रा वाले रूट को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया गया है। यानी पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए केवल टट्टुओं या पालकी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, किसी भी तरह की जानकारी के लिए ITHELPDESKSASB1@GMAIL.COM पर जा सकते हैं, या फिर 18001807199 पर कॉल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से ‘नो फ्लाइंग जोन’ में होंगे कौन से क्षेत्र? अमरनाथ यात्री जान लें बदले हुए नियम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।