West Bengal Panchayat Election LIVE: बंगाल में 1 बजे तक 36.66% वोटिंग, TMC के 6 कार्यकर्ताओं समेत 11 की हत्या
Edited By Bhola Sharma

West Bengal Panchayat Election(1)
Edited By Bhola Sharma

West Bengal Panchayat Election(1)
West Bengal Panchayat Election LIVE: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है, जो पांच बजे खत्म होगी। कुल 63,229 ग्राम पंचायत सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदाता 9,730 पंचायत समिति सीटों और 928 जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों का चुनाव कर रहे हैं। इस बीच कई जगहों पर हिंसा भी हुई। अब तक अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा में 11 लोगों की हत्या हुई है।
मृतकों में 6 टीएमसी कार्यकर्ता, एक कांग्रेस कार्यकर्ता, एक सीपीआई (एम) कार्यकर्ता और एक भाजपा उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट और एक निर्दलीय उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट शामिल है। 9 जून से अब तक मृतकों की संख्या 29 पहुंच चुकी है। 1 बजे तक 36.66% वोटिंग हुई है।
Live Updates….
#WATCH | West Bengal #PanchayatElection | Abdullah, the booth agent of an independent candidate killed in Pirgachha of North 24 Parganas district. Villagers stage a protest and demand the arrest of the accused and allege that the husband of TMC candidate Munna Bibi is behind the… pic.twitter.com/XHu1Rcpv6j
— ANI (@ANI) July 8, 2023
#WATCH सीताई, कूच बिहार: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर 6/130 बूथ, बरविटा प्राइमरी स्कूल में तोड़फोड़ की। pic.twitter.com/aQKg7HHlT7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2023
#WATCH उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मतदान केंद्रों का दौरा किया और मतदाताओं एवं उम्मीदवारों से बातचीत की। वीडियो बासुदेबपुर के श्याम नगर मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/HZX8FEz2vw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2023
टीएमसी ने ट्वीट कर भाजपा, कांग्रेस और लेफ्ट पर तीखा हमला बोला है। टीएमसी ने कहा कि रेजीनगर, तूफानगंज और खारग्राम में हमारे तीन पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है और दो डोमकोल में गोली लगने से घायल हो गए हैं। बीजेपी, सीपीआई (एम) और कांग्रेस केंद्रीय बलों की तैनाती पर जोर रहे थे। जब केंद्रीय बलों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वे कहां होते हैं?
यह भी पढ़ें:
वोटिंग को लेकर केंद्रीय बलों के 83 हजार जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही 19 राज्यों की सशस्त्र पुलिस भी तैनात है। पंचायत चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। परिणाम 11 मई को आएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: