Weather Update Today: मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो से तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

mp Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Monsoon Update, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, weather update todayupdate

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Monsoon Update, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, weather update today

विज्ञापन

Weather Update Today : भले की इस साल मानसून देरी से आया लेकिन दुरुस्त आया और उसके बाद से लगातार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश की चेतावनी की है।

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक आज महाराष्‍ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में 31 जुलाई तक बारिश के ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

Advertisment

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत कई जगहों पर आज भी सामान्य से भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलभराव की भी स्थिति बन गई है।

आईएमडी के अनुसार देश के पूर्वी हिस्से में अगले 2 दिनों तक मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव रहेगा और इसके कारण दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के मुताबिक आज

  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के कई हिस्से में हल्की तो कई जगहों पर भारी की संभावना है।
  • इसके साथ महाराष्ट्र, गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है।
  • जबकि कर्नाटक, उत्तरी तेलंगाना, लक्षद्वीप, कोंकण, गोवा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप अगल-अगल स्थानों पर हल्की से मध्य और तेज बारिश के आसार हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ