हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: यूपी, दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश-आंधी का कहर, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक हर तरफ बारिश और तूफान अपना कहर बरपा रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक और अलर्ट जारी किया है. जिसके तहत कल यानी 21 मार्च को एक बार फिर से यूपी, दिल्ली और हरियाणा सहित 17 राज्यों में बारिश-आंधी का कहर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक हर तरफ बारिश और तूफान अपना कहर बरपा रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक और अलर्ट जारी किया है. जिसके तहत कल यानी 21 मार्च को एक बार फिर से यूपी, दिल्ली और हरियाणा सहित 17 राज्यों में बारिश-आंधी का कहर देखने को मिलेगा.

देश के 17 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

  • मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च को दिल्ली, यूपी, हरियाणा में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बादल गरजने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.
  • IMD के अनुसार, 23 से 26 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और 23 मार्च को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत में बारिश-तूफान का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में तेज बारिश-तूफान की चेतावनी है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है.
  • अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
  • IMD के अनुसार, 21 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी आने की संभावना है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है.

किस राज्य में कितना रहेगा तापमान?

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कल यानी 21 मार्च को भी मौसम बिगड़ने की पूरी संभावना है. IMD के अनुसार, सुबह के समय तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आईएमडी के अनुसार, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, आईटीओ, लाजपत नगर, करोल बाग, राजीव चौक और राजघाट में जोरदार बारिश की चेतावनी है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कल यानी 21 मार्च को भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बलरामपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है. वहीं, कल लखनऊ में अधिकतम तापमान26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, बिहार में कल यानी 21 मार्च को भी मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बिहार के किशनगंज, कटिहार, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, सिवान, सारण और गोपालगंज में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में कल यानी 21 मार्च को भी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है जारी की गई है. नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत में बारिश होने का अलर्ट है. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

हिमाचल में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 21 मार्च को भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, कुल्लू, मंडी, चंबा, बिलासपुर, मनाली और किन्नौर में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं कल मनाली में अधिकतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में कल यानी 21 मार्च को तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने गुरुग्राम, रोहतक, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में बारिश की आशंका जताई है. वहीं, कल चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में कल 21 मार्च को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, जयपुर, झुंझुनू, अलवर, करौली, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौरगढ़, कोटा और बारन में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के अनुसार, 21 से 22 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश होगी. वहीं, 21 मार्च को रायलसीमा में बारिश होने के आसार हैं. साथ ही तेलंगाना, और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 21 मार्च को और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 21, 22 और 24 मार्च को बिजली गिरने की संभावना है.

विज्ञापन

पश्चिमी भारत में कल मौसम कैसा रहेगा?

मध्य महाराष्ट्र में 20, 23 और 24 मार्च को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा मराठवाड़ा में 20, 21, 23 और 24 मार्च को छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola