Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Weather Update Today

Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 फरवरी को बारिश हो सकती है। हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। आइए, जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा…

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज मध्यम कोहरा छाया रहेगा। तापमान में एक डिग्री सेल्सियम का इजाफा हो सकता है।  न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

बिहार और झारखंड में छाया रहेगा कोहरा

IMD के मुताबिक, 17 से  21 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक,  18 से 21 फरवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा होगी। वहीं, 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की, मध्यम से लेकर व्यापक और बर्फबारी होने की संभावना है। आज और कल बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन

14 फरवरी को इन राज्यों में हुई बारिश

विज्ञापन

IMD के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश , दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु  में अलग-अलग स्थानों पर  बुधवार को बारिश दर्ज की गई।

अमृतसर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ये उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य हैं और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य से ऊपर हैं। बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पंजाब के अमृतसर में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ