दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल, जानें कहां-कहां बारिश होने के आसार?

Aaj Ka Mausam : देश में भीषण गर्मी से पड़ रही है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, यूपी समेत कुछ राज्यों में गर्मी से राहत मिलने वाली है, जहां बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि देश का मौसम कैसा रहेगा?

Weather Forecast

देश में पड़ी रही भीषण गर्मी।

Weather Forecast : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। अभी कुछ दिन और धूप से झुलसने के लिए तैयार रहें। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। आइए जानते हैं कि कहां-कहां बारिश होने के आसार हैं?

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगाा मौसम

विज्ञापन

राजधानी और आसपास के जिलों में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को पारा में गिरावट आई है और तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। 21 मई से लेकर 26 मई तक अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

यूपी में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 22 से 26 मई तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी यूपी में आज लू चलने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ समेत 36 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

राजस्थान और हरियाणा में भी बरसेंगे बादल

विज्ञापन

हरियाणा के रेवाडी, पलवल, नूंह, होडल, राजस्थान के तिजारा इलाकों में अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

बिहार के 19 जिलों में बारिश के आसार

बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में आंधी के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। इन 19 जिलों में 26 मई तक तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

इन राज्यों में भी होगी बारिश

आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। केरल एवं माहे में 21 से 23 मई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक में बादल बरस सकते हैं।

विज्ञापन

यहां पड़ेगी भीषण गर्मी

विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात में भीषण गर्मी पड़ेगी। इन राज्यों में 24 मई तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ