हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Weather Alert: आज भी कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

विज्ञापन

Weather Alert: मानसून के दूसरे दौर की बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। देश के पांच राज्यों से तबाही की खबर सामने आ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन कई लोगों की मौत हुई हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच विज्ञान विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी छत्तीसगढ़, इससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्व यूपी पर गहरा दबाव कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है।

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हुए निम्न दबाव के क्षेत्र का असर मध्य और पूर्वी भारत में दिखना शुरू हो गया है, जिसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है और बीते दो दिन कहीं हल्की कहीं भारी वर्षा की संभावना है। बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में निम्न दबाव के क्षेत्र का प्रभाव दिखेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में गरज के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के शेष हिस्सों में बारिश के आसार हैं। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola