Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ka Mausam: आज यहां बरसेगी आसमानी आफत, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रहे हिमपात और वर्षा का असर उत्तर भारत में साफ दिख रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ (Cyclone Mandous) के कारण पिछले कई दिनों […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Apr 25, 2024 18:03
weather update

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रहे हिमपात और वर्षा का असर उत्तर भारत में साफ दिख रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ (Cyclone Mandous) के कारण पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मैंडूस का असर आज भी इन राज्यों में दिखेगा और बारिश जारी रहने के आसार हैं।

वहीं दक्षिण राज्यों में हो रही बारिश के बीच पहाड़ियों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में कमी देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान का पारा तेजी से नीचे लुढ़कता जा रहा है। आलम यह है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही देश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने लगी है। इससे लोगों की मुश्किलें लगतार बढ़ती दिख रही है।

---विज्ञापन---

दरअसल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों से आगे बढ़ने की संभावना के बीच अगले तीन-चार दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

वहीं पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों पर साफ देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों तेजी से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में ठंड का असर धीरे-धीरे दिखने लगा। हालांकि, अभी भी ठंड उतनी नहीं है जितनी दिसंबर के महीने में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्लीवालों को अभी कड़कड़ाती ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

इस बीच मैदानी इलाकों में सुबह-शाम को धुंध पड़ने और पहाड़ों में प्रातः काल पाला पड़ने की संभावना है। कई जगहों पर तो अभी से कोहरे की मार भी पड़ने लगी है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। केरल, मध्य प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

(Provigil)

First published on: Dec 14, 2022 06:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.