Threatening Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में कट्टरपंथी लगातार हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं। कहीं वे मंदिरों को जला रहे हैं तो कहीं पर मूर्तियां खंडित कर रहे हैं। 6 दिसंबर की रात उन्होंने ढाका के इस्काॅन मंदिर को आग के हवाले कर दिया। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कट्टरपंथी हिंदुओं के खिलाफ नफरती भाषण दे रहा है। वीडियो में कट्टरपंथी खुलेआम इस्काॅन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है।
वीडियो को इस्काॅन के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है ऐसे भाषण बांग्लादेश के एक शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में दिए जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पूछा आखिर क्यों कट्टरपंथियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है?
यह समय इस्काॅन से लड़ने का
वीडियो में नजर आ रहा कट्टरपंथी कह रहा है, यह समय इस्काॅन से लड़ने का है। उन्हें तलवार से काट देंगे, एक-एक को मार देंगे। राधारमण दास ने चार मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो कही जा रही बातों पर हैरानी जताते हुए कहा ऐसे व्यक्तियों को अभी तक अरेस्ट क्यों नहीं किया गया? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा दुनिया इस बर्बरता के खिलाफ कब तक चुप्पी साधकर बैठेगी।
ये भी पढ़ेंः किसान कल फिर करेंगे दिल्ली कूच, बॉर्डर पर बढ़ी सिक्योरिटी; लगाए बैरिकेड्स
भारत ने कार्रवाई की अपील की
बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं और इस्काॅन पर हमले नई बात नहीं है। पहले शेख हसीना की सरकार में भी दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं पर हमले की खबरें सामने आती रही हैं। इसके अलावा कई मंदिरों को आग के हवाले कर दिया गया। भारत समेत अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बांग्लादेश की सरकार से कार्रवाई की अपील की है।
ये भी पढ़ेंः Subhash Ghai की तबियत बिगड़ी, ICU में एडमिट हैं फिल्ममेकर
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines