किसान कल फ‍िर करेंगे द‍िल्‍ली कूच, बॉर्डर पर बढ़ी स‍िक्‍योर‍िटी; लगाए बैर‍िकेड्स

Farmer Protest: शंभू बाॅर्डर से एक बार फिर किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इससे पहले हरियाणा पुलिस ने पहरा सख्त कर दिया है। इससे पहले किसान शुक्रवार को दिल्ली कूच की असफल कोशिश कर चुके हैं।

Farmer Protest Shambhu Border

Farmer Protest Shambhu Border

विज्ञापन

Farmer March Delhi: शंभू बाॅर्डर से कल यानि रविवार को किसान फिर से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा आज विरोध-प्रदर्शन के 299 दिन पूरे हो गए हैं, कल हम 300 दिन पूरे कर लेंगे। आज हमने घायल किसानों से मुलाकात की, जिनमें से एक की सुनने की शक्ति चली गई। उन्होंने बताया शंभू बाॅर्डर पर 6 दिसंबर को हरियाणा पुलिस से हुई झड़प में 16 किसान घायल हो गए।

शंभू बाॅर्डर पर प्रेस वार्ता में पंढेर ने कहा अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है, कल फिर 101 किसानों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच करेगा। उन्होंने कहा इस विरोध प्रदर्शन ने सरकार का असली चेहरा उजागर कर दिया है। अब हम ट्रैक्टर और ट्राॅलियों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद हमें दिल्ली आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पंढेर ने कहा हमें तो फसलों से हुए नुकसान का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है, लेकिन कृषि मंत्री एमएसपी की घोषणा कर रहे हैं। यह हमारी समझ से परे है।

विज्ञापन

101 किसानों ने दिल्ली कूच किया

बता दें कि किसान यूनियनों और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान के तहत 101 किसानों ने शुक्रवार को पैदल ही दिल्ली की ओर कूच किया था। इस दौरान हरियाणा पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। वहीं अंबाला में प्रशासन ने बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके बाद पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे।

पटियाला एसएसपी का सुझाव

शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच एसएसपी पटियाला द्वारा एक पत्र जारी कर आदेश के रूप में सुझाव दिया गया है। उसमें कहा गया है कि किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकार एक निश्चित दूरी बनाकर रखे, क्योंकि उस दौरान उन्हें कोई चोट पहुंच सकती है। एसएसपी पटियाला के आदेश के बाद इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि क्या शंभू बाॅर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हरियाणा की ओर से सख्त रुख अपनाया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ