नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट में संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा- हम सभी दक्षिण-दक्षिण सहयोग और सामूहिक रूप से वैश्विक एजेंडे को आकार देने के महत्व पर सहमत हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा के लिए क्षेत्रीय हब विकसित करने और पेशेवरों की गतिशीलता में सुधार पर जोर देते हैं।

विज्ञापन

डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों के प्रति भी सचेत

पीएम मोदी ने आगे कहा- हम डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को शीघ्रता से लागू करने की क्षमता के प्रति भी सचेत हैं। शिक्षा में विशेष रूप से दूरस्थ शिक्षा प्रदान करने के लिए हम टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकते हैं। इससे व्यावसायिक प्रशिक्षण में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने से हम सभी लाभान्वित हो सकते हैं।

विज्ञापन

कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के महत्व पर सहमत

पीएम मोदी ने आगे कहा- बैंकिंग और वित्त के क्षेत्र में भारत के अपने अनुभव से डिजिटल को बड़ा आधार बनाया है। कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के महत्व पर हम सभी सहमत हैं। हमें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने और विकासशील देशों को इन मूल्य श्रृंखलाओं से जोड़ने के तरीके खोजने की भी आवश्यकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ