---विज्ञापन---

देश angle-right

130KM स्पीड…रूट-टाइमिंग क्या? Metro से कितनी अलग देश की पहली Namo Bharat Rapid Rail

India's First Vande Bharat Metro Train: देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन अब नमो भारत रैपिड रेल कहलाएगी। इससे जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसके फीचर्स, टाइमिंग, रूट और किराया जानिए और इसमें सफर करके अपने सफर का लुत्फ उठाइए।

---विज्ञापन---

Namo Bharat Rapid Rail Details: देश को आज पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के भुज में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह मेट्रो ट्रेन गुजरात के भुज से अहमदाबाद तक दौड़ेगी। वहीं शुरुआत करने से ठीक पहले मोदी सरकार ने इस ट्रेन का नाम भी बदल दिया है। अब यह ट्रेन नमो भारत रैपिड रेल कहलाएगी। नमो भारत नाम से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन साहिबाबाद से मेरठ के बीच पहले से दौड़ रही है। इसी ट्रेन की दर्ज अब वंदे भारत मेट्रो ट्रेन बनाई गई है, जो नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जानी जाएगी। यह ट्रेन गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) का प्रोजेक्ट है और प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर इसे देश को समर्पित कर रहे हैं। आइए इस ट्रेन के बारे में सब कुछ जानते हैं…

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

12 वंदे भारत ट्रेनें और एक वंदे भारत मेट्रो

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के अलावा 12 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी देश को समर्पित करेंगे। 12 ट्रेनें गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, असम को आपस में जोड़ेंगी। रविवार को उन्होंने झारखंड के टाटानगर रेलवे जंक्शन से टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया था। अन्य 5 ट्रेनें भागलपुर-हावड़ा, ब्रह्मपुर-टाटानगर, गया-हावड़ा, वैघनाथ धाम-वाराणसी, राउरकेला-हावड़ा के बीच दौड़ीं। देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन गुजरात में भुज-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी। वहीं अन्य 12 वंदे भारत ट्रेनें नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट-बनारस, रायपुर-विशाखापटनम, पुणे-हुबली, वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेंगी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नमो भारत रैपिड रेल से जुड़ी जानकारियां

  • सप्ताह में 6 दिन सर्विस, रविवार को भुज से और शनिवार को अहमदाबाद से नहीं दौड़ेगी।
  • जाते समय भुज से चलकर 9 स्टेशनों अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, समखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, विरमगाम, चांदलोडिया, साबरमती में रुकेगी।
  • वापसी में अहमदाबाद से रवाना होकर साबरमती, चांदलोडिया, विरमगाम, ध्रांगध्रा, हलवद, समखियाली, भचाऊ, गांधीधाम, अंजार में रुकेगी।
  • 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 5 घंटे 45 मिनट में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
  • भुज से सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगाी और अहमदाबाद सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।
  • अहमदाबाद से शाम साढ़े 5 बजे चलेगी और रात में 11 बजकर 10 मिनट पर भुज पहुंचेगी।
  • कम से कम किराया 30 और 35 रुपये होगा। भुज से अहमदाबाद के बीच का किराया 430 रुपये होगा।
  • पूरी तरह से एयर कंडीशंड ट्रेन में 12 कोच, जो आगे 16 हो जाएंगे। 1150 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
  • हर कोच में 280 यात्री सफर कर सकेंगे। 100 यात्रियों के बैठने की सुविधा। 180 यात्री खड़े होकर यात्रा करेंगे।
  • दिव्यांगों के चढ़ने उतरने के लिए सभी कोच में व्हील चेयर और सुलभ शौचालय उपलब्ध रहेगा।
  • एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन सीटें, मॉड्यूलर इंटीरियर, सीलबंद लचीला गैंगवे और खाना मिलेगा।
  • टकराव से बचने, आग लगने पर फायर इंस्ट्रूमेंट्स और इमरजेंसी लाइट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगी।

 

First published on: Sep 16, 2024 11:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola