Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Union Budget 2026: अगले 5 सालों में शुरू होंगे 20 नए जलमार्गों, 5 नेशनल वॉटरवे से होगी इसकी शुरुआत

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं. इस यूनियन बजट में उन्होंने 20 नए जलमार्ग बनाए जाने और पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा की योजना का ऐलान किया है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 1, 2026 13:00
Union Budget 2026
Photo Credit- Social Media

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट में पूर्व में डांकुनी और पश्चिम में सूरत को जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया है. यह पर्यावरण के अनुकून माल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए बढ़ावा देने के लिए किया गया है. इस योजना के तहत अगले 5 सालों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों को चालू करने की योजना भी पेश की गई है. इसके साथ ही पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा की योजना पर काम किया जाएगा.

पांच साल में 20 नए जलमार्ग

यूनियन बजट 2026-27 के भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, पांच वर्षों में देश में 20 नए जल मार्ग शुरू किए जाएंगे. यह जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित की जाएगी. यह घोषणा आंतरिक जलमार्गों के उपयोग को बढ़ाने के लिए की गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Union Budget 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगे कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग सेक्टर में मिलेंगी नौकरियां, कंटेंट क्रिएटर्स की होगी मौज

डांकुनी से सूरत तक माल ढुलाई

जलमार्ग के जरिए डांकुनी से सूरत तक माल ढुलाई की जाएगी. पूर्वी और पश्चिमी भारत के औद्योगिक केंद्रों को आपस में जोड़ा जाएगा. डांकुनी लॉजिस्टिक्स हब के तौर पर जाना जाएगा और सूरत टेक्सटाइल और डायमंड इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र होगा. इन कॉरिडोर से माल ढुलाई तेजी से और सस्ती होगी. इससे परिवहन लागत घटेगी.

---विज्ञापन---

ओडिशा में नेशनल वॉटरवे से होगी होगी शुरुआत

यूनियन बजट 2026 में अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाने की बात कही गई है. इसकी शुरुआत ओडिशा में 5 नेशनल वॉटरवे शुरू करने से होगी. तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ा जाएगा.

First published on: Feb 01, 2026 12:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.