UGC NET 2024-25 Postponed: 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित, देखें NTA का नोटिस

UGC NET 2024-25 Postponed: एनटीए के पास परीक्षा स्थगित करने के लिए कई पत्र आए। इन सिफारिशों पत्रों में परीक्षा के आसपास पोंगल और मकर संक्रांति का हवाला दिया गया।

प्रतिकात्मक फोटो (24)

प्रतिकात्मक फोटो

विज्ञापन

NTA UGC NET Exam 2024-25 Postponed: 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा पोस्टपोन कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस बारे में नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है। सोमवार को यूजीसी नेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर इस बारे में नोटिस पोस्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार इस नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है। बता दें अब इस परीक्षा के लिए एनटीए जल्द नई डेट जारी करेगी।

विज्ञापन

एनटीए के पास परीक्षा स्थगित करने के लिए आई थीं सिफारिशें

बता दें यूजीसी नेट की इन परीक्षाओं के बारे में 2024 में घोषणा की गई थी। 3 जनवरी 2025 से ये परीक्षाएं ली जा रही हैं, जो 16 जनवरी तक चलेंगी। जारी नोटिस के अनुसार एनटीए के पास परीक्षा स्थगित करने के लिए कई पत्र आए। इन सिफारिशों पत्रों में परीक्षा के आसपास पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों का हवाला दिया गया।

16 जनवरी को होने वाली परीक्षा अपने तय समय पर ही होगी

एनटीए के अनुसार छात्रों के हितों का ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। हालांकि 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा अपने पहले से तय शेड्यूल के अनुसार ही होगी। छात्र समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे, किसी भी कंफ्यूजन की स्थिति में वेबसाइट पर पोस्ट नोटिस से अपडेट ले सकते हैं। बता दें यूजीसी नेट जल्द ही परीक्षा की नई डेट जारी करेगा, जिसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ