Agniveers New Rules: परमानेंट सैनिक बनना है तो पूरी करनी होगी ये शर्त, अग्निवीरों के लिए सेना का नया नियम

Agniveers New Rules: स्थायी सैनिक बनने से पहले अग्निवीरों के लिए भारतीय सेना के नए नियम का पालन करना जरूरी होगा. अग्निवीरों को परमानेंट सैनिक बनने से पहले शादी के लिए इंतजार करना होग. भारतीय सेना ने नियम बनाया है कि जो अग्निवीर भविष्य में स्थायी सैनिक बनना चाहते हैं, वे परमानेंट नियुक्ति मिलने तक विवाह नहीं कर सकते.

Agniveers New Rules

Agniveers New Rules: जो अग्निवीर परमानेंट सैनिक बनना चाहते हैं, वे तब तक शादी नहीं कर सकते, जब तक उन्हें सेना में पक्की नौकरी नहीं मिल जाती. जीहां भारतीय सेना ने अग्निवीरों को लेकर एक सख्त और अहम फैसला लिया है जो अग्निवीर भविष्य में भारतीय सेना में पक्के सैनिक बनना चाहते हैं, उन्हें शादी के लिए इंतजार करना होगा या यूं कहें एक बार सेना में परमानेंट जॉइन करने के बाद वे सुविधा और इच्छा के अनुसार कभी भी विवाह कर सकते हैं. तब उनपर उस समय यह पाबंदी लागू नहीं होगी. सेना के अनुसार, चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और अनुशासित बनाए रखने के लिए यह नियम लागू किया गया है. पहले विवाह किया तो न स्थायी सैनिक के लिए आवेदन कर सकेगा और न चयन प्रक्रिया में शामिल हो पाएगा भारतीय सेना के नए नियम से अग्निवीरों में अनुशासन बना रहेगा और पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभा सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अग्निवीरों पर समान रूप से लागू होगा नियम

अगर कोई अग्निवीर इस प्रक्रिया के दौरान या पक्का सैनिक बनने से पहले विवाह कर लेता है तो वह पक्की सेवा के लिए अयोग्य माना जाएगा. ऐसे अग्निवीर न तो परमानेंट सैनिक बनने के लिए आवेदन कर पाएंगे और न ही चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे. यह नियम सभी अग्निवीरों पर समान रूप से लागू होगा. सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक अंतिम सूची जारी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अग्निवीर को शादी नहीं करनी चाहिए.

अग्निवीर योजना की शुरुआत 2022 में

अग्निवीर योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी और इसके तहत भर्ती हुए पहले बैच की चार साल की सेवा अब पूरी होने वाली है. भारतीय सेना का कहना है कि यह फैसला चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित बनाए रखने के लिए लिया गया है. सेना चाहती है कि अग्निवीर इस महत्वपूर्ण अवधि में पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं और किसी भी तरह के निजी दबाव से दूर रहें.

विज्ञापन

अग्निवीरों के लिए शादी पर नया नियम

सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को स्थायी सैनिक बनने के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा. सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अग्निवीर स्थायी सैनिक के रूप में चयनित हो जाएंगे, उन्हें नियुक्ति मिलने के बाद शादी करने की पूरी छूट होगी. तब उन पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी. इस नियम से सेना में अनुशासन मजबूत होगा और अग्निवीर पूरी जिम्मेदारी के साथ देश सेवा कर सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ