Aaj Ki Taaza Khabar Updates: दिल्ली में पत्थरबाजी की घटना, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

Breaking News in Hindi: सुप्रीम कोर्ट में आज सोनम वांगचुक और SIR मामले की सुनवाई होगी, वहीं आज दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और इंतजामों पर रिव्यू मीटिंग बुलाई गई है. दूसरी ओर, JP नड्डा आज पश्चिम बंगाल का दौरा करने के लिए रवाना होंगे.

Breaking News

Aaj Ki Taaza Khabar

Today Breaking News in Hindi Updates: आज 8 जनवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की याचिका और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ दर्ज याचिका पर सुनवाई होगी. वहीं आज BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर गए हैं. नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया है कि अमेरिका में जान गंवाने वाली महिला निकिता गोडिशाला का शव आज भारत लाया जा सकता है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'लोग एक ही नारा लगा रहे हैं...' BMC चुनान को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा दावा

Aaj Ki Taaza Khabar: भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा- 'लोग एक ही नारा लगा रहे हैं कि इस बार BMC में भी भाजपा गठबंधन को लाना है. ये भाव बहुत प्रचंड बहुमत के साथ हमारी महायुति को BMC में लाएगा. मुंबई का मेयर हमारा छत्रपति शिवाजी का मानने वाला होगा. ये धरती छत्रपति शिवाजी की है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में पत्थरबाजी की घटना, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी की घटना. इस मामले में 6 और आरोपी गिरफ्तार हुए. अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोर्ट को मिली बम की धमकियों के बाद मुख्यमंत्री ने क्या कहा? जानें

राजनांदगांव और बिलासपुर कोर्ट को मिली बम की धमकियों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- 'मुझे इस बारे में जानकारी मिली है लेकिन डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि हमारा पुलिस प्रशासन मजबूत और सशक्त है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'वे बुरी तरह हारने वाले हैं', TMC नेता कुणाल घोष ने वोट चोरी को लेकर BJP पर साधा निशाना

Aaj Ki Taaza Khabar: TMC नेता कुणाल घोष ने कहा- 'वे समझ गए हैं कि वे बुरी तरह हारने वाले हैं. चुनाव का दुरुपयोग करके उन्होंने वोट चोरी करने का प्रयास किया। वोट चोर भाजपा असली मतदाताओं को परेशान कर रही है. TMC के कार्यकर्ता पूरे राज्य में उतर गए और नागरिकों का साथ दे रहे हैं इसलिए अभी वे डाटा चोरी का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने जिस केस में रेड किया है अगर उसमें रेड की जरूरत थी, अगर जांच की जरूरत थी, अगर पूछताछ की जरूरत थी तो इतने दिन क्यों नहीं किए? आज जब चुनाव सामने है, I-PAC हमारे सलाहकार भूमिका में है. पूरे राज्य में प्रचार की नीति चुराने की कोशिश हुई है. TMC की नीति भाजपा के पास चली जाती और भाजपा उससे राजनीति करती. TMC इस डाटा चोरी का विरोध कर रही है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल- 'ED और CBI प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में...'

Aaj Ki Taaza Khabar: कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड और CM ममता बनर्जी के बयानों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- 'ED-CBI हमारे देश की जांच एजेंसियां ​​हैं. उन्हें इनपुट मिलते हैं और वे उस पर कार्रवाई करते हैं. ED कोई नई संस्था नहीं है, ED और CBI प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में नहीं बनी हैं. ये पुरानी एजेंसियां ​​हैं. किसी भी व्यक्ति को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांग्लादेश में लिंचिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दीपू दास को जिंदा जलाने का आरोप

बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू गारमेंट दीपू दास की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार, पूर्व टीचर यासीन अराफात ने हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ चल रहे अत्याचारों के बीच इस घटना की दुनिया भर में निंदा हुई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी ने कोलकाता में रेड के खिलाफ प्रदर्शन का किया ऐलान

कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज शाम 4 बजे हम सभी TMC कार्यकर्ता हर वार्ड, हर ब्लॉक में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. जो लोग SIR के काम में शामिल हैं, वे अपना काम करेंगे और बाकी लोग विरोध रैली में शामिल होंगे."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ दुष्कर्म और धर्मांतरण केस में अपडेट

लखनऊ के KGMU में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक के पीलीभीत के न्यूरिया स्थित घर पर कुर्की का नोटिस लगाया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के विधायक का निधन

उत्तर प्रदेश में दुद्धी से समाजवादी पार्टी के विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार की राजधानी पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके चलते पूरे परिसर को खाली कराकर कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी की तबियत को लेकर बड़ा अपडेट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हेल्थ पर बड़ा अपडेट आया है. उन्हें सोमवार रात सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है. सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, उनका इलाज चल रहा है और वे स्वस्थ हो रही हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में करीबी की शादी में शामिल हुए तेजस्वी यादव

बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने करीबी शारीकुल बारी की शादी में शिरकत करते हुए उत्तराखंड में नजर आए. इस निजी समारोह में आरजेडी और तेजस्वी यादव के करीबी कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखी गई.

शादी का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और सादगीपूर्ण रहा, लेकिन इसमें राजनीतिक हलकों से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी शामिल हुए. समारोह के दौरान तेजस्वी यादव अपने सहयोगियों और नेताओं के साथ सहज और अनौपचारिक अंदाज में दिखाई दिए.

सूत्रों के अनुसार, इस मौके पर आरजेडी के कई वरिष्ठ और युवा नेता भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह राजनीतिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है. कार्यक्रम में आपसी मुलाकात और संवाद का सिलसिला भी चलता रहा.

इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिन्हें समर्थकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है. फिलहाल तेजस्वी यादव की यह उपस्थिति पूरी तरह निजी कार्यक्रम से जुड़ी बताई जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टी सीरीज के मालिक के हत्यारे का निधन

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की हर्सूल जेल से बड़ी खबर आई है. यहां टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे शूटर अब्दुल मर्चेंट का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसे घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल के मंडी में तेज रफ्तार का कहर

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तेज रफ्तार कार ने हाईवे पर कहर बरपाया. हाईवे पर तेज रफतार कार ने पीछे से 2 कारों को ठोक दिया, जिसके चलते हाईवे पर चीख पुकार मच गई. सुंदरनगर-मंडी फोरलेन पर नौलखा बाईपास के पास हादसा हुआ, जिसमें तीनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हुईं और उनमें से किसी का अगला तो किसी का पिछला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के एयरबैग तक खुल गए थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुंछ में सड़क हादसे में 10 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी में पुलिस पोस्ट इलाके के पास चकरू में एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 से 12 लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया. मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मिनी बस का एक टायर खुलने से हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर गए जेपी नड्डा

पश्चिमी बंगाल में बीजेपी चुनावी मोड में है. इसलि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. इस दौरे का मकसद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को तेज करना और संगठन को और अधिक मजबूत करना है.

अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा भाजपा के जिला अध्यक्षों, पार्टी के विभिन्न विभागों के संयोजकों और ‘प्रवासी कार्यकर्ताओं’ को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल भाजपा की राज्य कोर टीम के साथ भी अहम बैठक करेंगे, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर सक्रियता को लेकर मंथन होगा.

भाजपा अध्यक्ष कोलकाता के तंगरा इलाके में आयोजित ‘डॉक्टर्स मीट’ में भी भाग लेंगे और विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे. लगातार दौरों और संगठनात्मक बैठकों के जरिए पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार करने में जुटी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेशनल शूटिंग प्लेयर के कोच पर यौन शोषण के आरोप

राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग 17 वर्षीय खिलाड़ी ने होटल में कोच पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके चलते मामले मे FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. आरोप है कि कोच ने उसे परफॉर्मेंस समीक्षा के बहाने होटल लाया और कमरे में कथित तौर पर शोषण किया. घटना 16 दिसंबर की है.

पुलिस के अनुसार, खिलाड़ी दिल्ली में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी थी. कोच ने उसे फरीदाबाद के सूरजकुंड के होटल लॉबी में मिलने को कहा, यह कहकर कि वह उसकी परफॉर्मेंस की समीक्षा करेगा. आरोप है कि इस दौरान उसने लड़की को कमरे में बुलाया और इन घटनाओं को अंजाम दिया.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर फरीदाबाद की महिला थाना, NIT Faridabad में दर्ज की गई है. इसमें नोशनल स्तर की खिलाड़ी होने के कारण पीड़िता को नाबालिग मानते हुए POCSO एक्ट (धारा 6) और BNS की धारा 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस होटल और आसपास के CCTV फुटेज देख रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका ने बांड जमा करने वालों की सूची की अपडेट

अमेरिका ने बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को B-1/B-2 वीजा के लिए बांड जमा करने वाले 38 देशों की सूची में शामिल कर लिया है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इन देशों से वीजा की अवधि के बाद भी ओवरस्टे की शिकायतें दर्ज की जा रही है. अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है.

वेबसाइट के अनुसार, इन देशों के पासपोर्ट धारकों को B-1 (व्यापार) या B-2 (पर्यटक) वीजा के लिए 5000, 10000 या 15000 डॉलर का बांड जमा करना होगा, जिसकी राशि वीजा साक्षात्कार के दौरान तय होगी. यह नियम 21 जनवरी से लागू होगा. बांड की राशि डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की फॉर्म I-352 के माध्यम से जमा करनी होगी और समय से अमेरिका छोड़ देने पर यह राशि वापस मिल जाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में कांग्रेस को BMC चुनाव से पहले झटका

महाराष्ट्र में BMC चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. अंबरनाथ नगरपालिका के 12 पार्षदों ने BJP जॉइन कर ली है. कांग्रेस से निलंबित पार्षद ने भी पार्टी छोड़कर BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण ने यह जानकारी दी. अंबरनाथ में BJP ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, जिसके बाद कांग्रेस ने अपने पार्षदों का निलंबन किया था. वहीं इस घटनाक्रम को चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस तुर्कमान गेट पर हुई पत्थरबाजी के मामले में रामपुर के सांसद मोहिबुला नदवी से मामले में पूछताछ को लेकर नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहेगी. वे हिंसा से कुछ देर पहले फैज-ए-इलाही मस्जिद पर पहुंचे थे. वहां पर उनकी पुलिस कर्मियों के साथ बहस भी हुई थी. तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों को आइडेंटिफाई किया गया है, जिन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डेनमार्क के विदेश मंत्री से मिलेंगे अमेरिका के विदेश मंत्री

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर एक फैसला किया है. उनके निर्देशानुसार अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिकी सुरक्षा के लिए आर्कटिक में बढ़ते खतरे के मद्देनजर ग्रीनलैंड को काफी महत्वपूर्ण बताया और ऐलान किया कि वे अगले सप्ताह डेनमार्क के विदेश मंत्री के साथ ग्रीनलैंड को लेकर बैठक करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टीम के साथ ग्रीनलैंड को खरीदने के मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की है, लेकिन रुबियो का कहना है कि अमेरिका की सुरक्षा के प्रश्न पर मिलिट्री एक्शन सहित सभी विकल्प खुले हुए हैं. रुबियो के साथ डेनमार्क विदेश मंत्री और वहां के सरकार के प्रतिनिधियों की बैठक डेनमार्क की सरकार के अनुरोध पर हो रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पी बी वराले की पीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई स्थगित कर दी थी. जस्टिस कुमार ने कहा कि पीठ 8 जनवरी को इस पर सुनवाई करेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है. आग लगने से भरे धुएं में दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई है. आग साकीविहार रोड स्थित नारायण प्लाजा यानी टेक्स सेंटर की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिस पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया, वहीं आग बुझाने के बाद बिल्डिंग के अंदर 2 युवकों के शव भी मिले.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे के होटल में गैस लीक से फटा सिलेंडर

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक होटल में गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया और किचन में आग लग गई. आग में झुलसने से किचन में काम कर रहे करीब 9 लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ