हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन थे ‘2 रुपये वाले डॉक्टर’? जिन्होंने दुनिया को कहा अलविदा, 50 साल से कर रहे थे गरीबों का इलाज

Two Rupee Doctor Death: 2 रुपये में मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर गोपाल का आज निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से केरल के गरीब तबके के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
डॉक्टर एके गोपाल ने अपने घर में ही क्लीनिक खोला हुआ था।

A K Rairu Gopal Profile: ‘2 रुपये वाले डॉक्टर’ का आज देहांत हो गया। वे उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे, जिसके चलते तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 80 साल की उम्र में उन्होंने केरल के कन्नूर में ही आखिरी सांस ली। डॉक्टर एके रायरू गोपाल पिछले 50 साल से अपने क्लीनिक में मात्र 2 रुपए में गरीबों का इलाज कर रहे थे, जिसके कारण वे ‘जनता के डॉक्टर’ के रूप में मशहूर हुए। हालांकि अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 40-50 रुपये कर दी थी, लेकिन यह फीस भी सामान्य डॉक्टरों द्वारा ली जाने वाली फीस से काफी कम थे।

सुबह 3 बजे खुल जाता था क्लीनिक

डॉ गोपाल के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने अपने निवास ‘लक्ष्मी’ में ही क्लीनिक खोला हुआ था। वे सुबह 3 बजे से मरीजों को देखना शुरू करते थे और दिनभर मरीजों की लाइन लगी रहती थी। दिहाड़ी मजदूर, छात्र और गरीब लोग उनसे इलाज कराने आते थे। वे दिनभर में 300 से ज्यादा मरीजों को देखते थे। जरूरतमंदों को अपनी तरफ से मुफ्त दवाइयां भी देते थे। उनके पिता डॉ ए. गोपालन नांबियार भी मशहूर डॉक्टर थे। पिता के निधन के बाद उन्होंने अपने भाइयों डॉ वेणुगोपाल और डॉ राजगोपाल के साथ पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाया और गरीबों की सेवा की।

यह भी पढ़ें: कौन हैं सनातन पर विवादित बयान देने वाले जितेंद्र आव्हाड? संजय निरुपम बोले- नहीं तो ‘जित्तुद्दीन’ होते

विज्ञापन

एक साल से बीमार थे डॉक्टर

डॉ गोपाल के पड़ोसियों ने बताया कि वे पिछले एक साल से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था, इसलिए उन्हें अपना क्लिनिक बंद करना पड़ा। उनका क्लीनिक बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। वे डॉक्टर गोपाल से सहयोगी रखकर क्लीनिक खोलने की गुहार लगाते थे, लेकिन वे सहयोगी की फीस देने में असमर्थ थे। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 साल वे केवल 2 रुपये में इलाज करते थे। वे गरीबों के मसीहा थे। उनके निधन से केरल को काफी क्षति पहुंची है।

MP के डॉक्टर भी करते थे 2 रुपये में इलाज

बता दें कि गत 5 जुलाई का मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी डॉक्टर मुनीश्वर चंद्र डावर का भी निधन हुआ था। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। मदनमहल में रहने वाले डॉक्टर मुनीश्वर 1972 से मरीजों का इलाज कर रहे थे। 14 साल तक उन्होंने सिर्फ 2 रुपये लेकर मरीजों का इलाज किया। 1986 में तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने क्लीनिक में बैठना छोड़ दिया तो दूसरे डॉक्टर ने फीस बढ़ाकर 3 रुपये कर दी। ठीक होने पर वे क्लीनिक लौटे तो उसके बाद 11 साल तक 3 रुपये में मरीजों का इलाज करने लगे।

विज्ञापन

1997 के बाद उन्होंने फीस बढ़ाकर 5 रुपये कर दी और अगले 15 साल 5 रुपये में इलाज किया। साल 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया था। उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन 1947 में उनका परिवार जबलपुर आ गया था। 2 साल के थे, जब पिता का देहांत हो गया था। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से MBBS की और सेना जॉइन कर ली। सेना से रिटायरमेंट लेकर जबलपुर आकर अपने घर में ही क्लीनिक खोल लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola