---विज्ञापन---

देश

Tunisha Sharma Death Case: कोर्ट से शीजान की यह 4 मांगें, 2 जनवरी को दायर करेंगे जमानत याचिका

Tunisha Sharma Death Case: टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी टीवी अभिनेता शीजान खान के वकील ने शनिवार को कहा कि वह आरोपी के लिए पहली जमानत अर्जी सोमवार (2 जनवरी 2023) को दाखिल करेंगे। Tunisha Sharma death: Will file first bail application on Monday, says Sheezan's lawyer Read @ANI Story […]

Tunisha Sharma Death Case: टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी टीवी अभिनेता शीजान खान के वकील ने शनिवार को कहा कि वह आरोपी के लिए पहली जमानत अर्जी सोमवार (2 जनवरी 2023) को दाखिल करेंगे।

---विज्ञापन---

एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने वसई कोर्ट से बाहर निकलते हुए मीडियो को बताया-“हमने कुछ प्रमाणित प्रतियों के लिए आवेदन किया है। अगर हमें यह आज मिल जाता है, तो ठीक है, अगर नहीं तो हम सोमवार सुबह पहली जमानत अर्जी दाखिल करेंगे।”

शीजान खान को 14 दिन की JC

आज दिन में वसई अदालत ने आरोपी शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद वालीव पुलिस ने 28 वर्षीय अभिनेता को अदालत में पेश किया था। अपने मुवक्किल की न्यायिक हिरासत पर बात करते हुए, शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने शीजान की हिरासत की मांग करने की कोशिश की

---विज्ञापन---

अदालत में शीजान की चार मांग

जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र मिश्रा ने अपने मुवक्किल की ओर से जेल परिसर में घर का बना खाना मांगने समेत चार आवेदन दिए हैं। वकील ने कोर्ट से आग्रह किया कि शीजान अपने अस्थमा के लिए इनहेलर का उपयोग करने की अनुमति मांग रहा है। अभियुक्त के वकील ने हिरासत में रहने के दौरान परिवार के सदस्यों और वकीलों से मिलने की अनुमति भी मांगी। शीजान ने यह भी कहा है कि जब वह हिरासत में है और जेल के अंदर सुरक्षा के लिए भी उसके बाल नहीं काटे जाएं।

यह है पूरा मामला

इससे पहले तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान पर कई आरोप लगाए थे। वनिता शर्मा ने कहा कि था यह कैसे संभव है कि (तुनिशा) वह शीजान के कमरे में पाई गई थी और वह शीजान ही था जिसने तुनिशा को नीचे उतारा, लेकिन एम्बुलेंस या डॉक्टरों को फोन नहीं किया? वनिता शर्मा ने दावा किया कि शीजान ने तुनिशा को हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था। बता दें 24 दिसंबर को तुनिशा शर्मा ने अपने टीवी शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में उनके प्रेमी शीजान खान को गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

(www.losaltosresort.com)

First published on: Dec 31, 2022 07:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola