हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Today’s Live Breaking News Update: चुनाव में गारंटियों के ऐलान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रदेश कांग्रेस नेताओं को चेताने के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर हमला बोला है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता जो वादा करते हैं। उसे पूरा करते हैं। तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जबरदस्त वापसी की है। ऋषभ पंत ने शानदार पचासा जड़ा है।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Father death

Live Updates

20:37 (IST) 02 Nov 2024

तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

तिरुवनंतपुरम में शनिवार को भारी बारिश हुई है, जिससे कझाकुट्टम और विझिनजाम जैसे इलाकों में घरों और दुकानों के अंदर पानी भर गया। मौसम विभाग ने 3 नवंबर के लिए पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम और इडुक्की में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

16:47 (IST) 02 Nov 2024

India Canada Row: गृहमंत्री अमित शाह पर लगे आरोपों पर भारत सख्त, कनाडा हाई कमीशन के प्रतिनिधि को किया तलब

India Canada Row: कनाडा के विदेश उप मंत्री डेविड मॉरिसन द्वारा भारत के गृहमंत्री अमित शाह पर लगाए आरोपों पर केंद्र सरकार ने आपत्ति जताई है। मॉरिसन का आरोप था कि अमित शाह खालिस्तानी आतंकवादियों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे। अब भारत ने इन आरोपों को 'बेहद कमजोर' और 'बकवास' बताया है। इतना ही नहीं भारत सरकार इन आरोपों पर कनाडा हाई कमीशन के प्रतिनिधि को तलब किया है।

15:53 (IST) 02 Nov 2024

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, गुरप्रीत सिंह AAP में शामिल

पंजाब में पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी राम रतन के पौते चौधरी गुरप्रीत सिंह AAP में शामिल हो गए हैं। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान सांसद राजकुमार चब्बेवाल समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

14:15 (IST) 02 Nov 2024

रविवार को झारखंड के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह झारखंड के लिए बीजेपी के चुनावी संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे। ये कार्यक्रम रांची के रेडिसन ब्लू होटल में रात 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वह घाटशिला और बरकट्ठा विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर में सिमरिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

14:11 (IST) 02 Nov 2024

बीजेपी के गोपाल शेट्टी से मिले फडणवीस, बोले- पार्टी के साथ रहेंगे वरिष्ठ नेता

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की बगावत के बाद आज देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात हुई है। शेट्टी राज्य के डिप्टी सीएम से मिलने गए थे। मुलाकात के बाद फडणवीस पुणे पहुंचे और उन्होंने इस मुलाकात पर अपनी बात रखी। फडणवीस ने कहा कि गोपाल शेट्टी वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने हमेशा पार्टी का नियम माना है। मैंने उनसे विनती की है कि वो पार्टी के बड़े नेता हैं और पार्टी के बारे में विचार करें। पार्टी की जो लाइन है, उसे छोड़े नहीं। मुझे ऐसा लगता है कि उनकी नाराजगी अपनी जगह है। लेकिन मेरा जो अनुभव रहा है वो हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं और उम्मीद है कि वो पार्टी के निर्णय के साथ रहेंगे।

13:54 (IST) 02 Nov 2024

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर कम नहीं हो रही भीड़, रेलवे ने बढ़ाई छठ स्पेशल ट्रेनों की संख्या

मुंबई से छठ पर्व मनाने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेलवे प्रशासन ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छूटने वाली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए जाने वाली प्रमुख ट्रेन कामायनी और पवन एक्सप्रेस में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की अफरा तफरी न मचे उसको ध्यान में रखकर रेलवे सुरक्षा बल ट्रेन को स्कॉर्ट करके प्लेटफॉर्म पर ला रहे हैं, ताकि लोग चलती ट्रेन में न चढ़ सके। इसके अलावा यात्रियों के लिए अलग से वेटिंग एरिया बनाया गया है। जो यात्री चार से पांच घंटे पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंच रहे हैं, उन्हें वेटिंग एरिया में रोका जा रहा है।

13:29 (IST) 02 Nov 2024

UBT सेना सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी पर दिए बयान के लिए माफी मांगी

UBT सेना सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी पर दिए बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में मैंने कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं किया। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं और पूरा सम्मान करता हूं।

12:58 (IST) 02 Nov 2024

महाराष्ट्र में महिलाओं को पैसे दिए महंगाई बढ़ाकर छीन लिएः पवार

महा विकास अघाड़ी के नेता शरद पवार ने शनिवार को बारामती के गोविंद बाग स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस साल में महाराष्ट्र की जीडीपी गिरी है। महाराष्ट्र की आज की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है। इसलिए राज्य में सत्ता परिवर्तन जरूरी है। ताकि राज्य को फिर से पटरी पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार ने

महिलाओं को डेढ़ हजार दिए और फिर महंगाई बढ़ाकर पैसे वापस ले लिए।

12:22 (IST) 02 Nov 2024

अनंतनाग में सेना का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग के कचवानी शंगूस में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

12:14 (IST) 02 Nov 2024

दिल्लीः शाहीन बाग में 8 साल के बच्चे की ईंट मारकर हत्या

दिल्ली पुलिस ने 8 साल के बच्चे के साथ असॉल्ट की कोशिश के दौरान उसकी ईंट मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित बच्चे का शव दीपावली के दिन खून से लथपथ हालात में शाहीन बाग की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला था। शव के पास वो ईंट भी थी जिस पर खून लगा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस ने सबसे पहले बच्चे की पहचान की कोशिश शुरू की और कुछ घंटे की मेहनत के बाद पुलिस को पता लगा कि बच्चा अबू फजल एन्क्लेव का रहने वाला था।

12:11 (IST) 02 Nov 2024

अंधेरी वेस्ट से कांग्रेस के बागी मोहसिन हैदर ने नामांकन वापस लिया

अंधेरी वेस्ट विधान सभा सीट से कांग्रेस के बागी मोहसिन हैदर ने नामांकन वापस लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता थोड़े नाराज थे, मैं पांच बार से नगरसेवक रहा हूं। एक-एक लोग मुझे जानते हैं, लेकिन आखिरी में मैंने सोचा कि मेरे लड़ने से फायदा किसको होगा, अपने लोगों से बात किया। फिर हमारे वरिष्ठ नेताओं से बात हुई तब हमने बिना किसी शर्त के नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है।

12:10 (IST) 02 Nov 2024

राहुल गांधी 6 तारीख को गारंटी लेकर पहुंचेंगे महाराष्ट्रः रमेश चेन्निथला

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि राहुल गांधी 6 तारीख को महाराष्ट्र आ रहे हैं। उस दिन राहुल गांधी लोगों के लिए गारंटी लेकर आएंगे। हमारे नेता जो गारंटी देते हैं वो पूरा करते हैं। चेन्निथला ने कहा कि 6 तारीख को नागपुर में संविधान संरक्षण सम्मेलन होगा। इसके बाद राहुल गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और मल्लिकार्जुन खरगे की संयुक्त रैली होगी। इस सरकार ने महाराष्ट्र को बर्बाद किया है। हम बागियों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट और शिवसेना यूबीटी की बात हुई है। तीनों अपने-अपने बागियों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। 4 तारीख को फाइनल पता चलेगा कि MVA में कितने बागी हैं।

12:05 (IST) 02 Nov 2024

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, खरगे के बयान के बाद बोला हल्ला

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक गांधी की कांग्रेस थी और एक अर्बन नक्सल प्रभावित राहुल गांधी की कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खरगे ने देखी होगी। इसलिए उन्होंने ऐसा कहा होगा। कांग्रेस जब जब सत्ता में आती है वो अपने साथ गरीबी लाती है। पीएम मोदी जरूरतमंद जनता को मुफ्त राशन दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद खजाना खाली कर देती है। इसके बावजूद जनता को सुविधा मुहैया नहीं करा पाते हैं। एक गांधी की कांग्रेस थी, दूसरी तरफ राहुल गांधी की कांग्रेस है। इसके बीच की यात्रा को खरगे ने देखा होगा।

12:05 (IST) 02 Nov 2024

कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद निवेश गिराः बीजेपी

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी पूरा नहीं कर पाई। जब जब सत्ता में आते है उस राज्य के लिए चुनौतियां लेकर आते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद निवेश गिरा है। हिमाचल में क्या दावा किया था और आते ही पेट्रोल-डीजल के दाम तीन तीन रुपए बढ़ा दिए। बहनों को जो पैसे देने का वादा किया था पूरा नहीं कर पाए हैं। जब हमारे शासन में कर्नाटक था, इनके शासन में महाराष्ट्र था तो कर्नाटक नंबर एक पर आ गया था। अब पुनः महाराष्ट नंबर एक पर आ गया है। रोजगार का सबसे प्रमाणिक डेटा है ईपीएफओ। हमारी सरकार आने से पहले 11 करोड़ खाते थे, अब 25 करोड़ अधिक हो गए हैं।

12:00 (IST) 02 Nov 2024

कनाडा के साथ भारत का टकराव जारी रहने की आशंका

कनाडा और भारत में टकराव फिलहाल जारी रह सकता है। कनाडा की जासूसी एजेंसी कम्युनिकेशन सिक्योरिटी एस्टेब्लिशमेंट ने भारत को पहली बार खतरा पैदा करने वाली लिस्ट में शामिल किया है। लिस्ट में चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान के बाद भारत को शामिल किया है।

10:56 (IST) 02 Nov 2024

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रतापपुर रोड पर हुए इस हादसे में

शराब के नशे में धुत्त स्कॉर्पियो चालक ने राह चलते लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी है। वहीं साइकिल, ऑटो और पैदल चल रहे लोगों को स्कार्पियो चालक के पीछे से ठोंक दिया। हादसे में चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद प्रतापपुर रोड स्थित आरटीओ दफ्तर के पास मुख्य मार्ग पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी स्कार्पियो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

10:20 (IST) 02 Nov 2024

जम्मू कश्मीर के रियासी में बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, 4 घायल

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के चासना एरिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोड एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

09:43 (IST) 02 Nov 2024

कांग्रेस को मिला राम कथाकार मोरारी बापू का आशीर्वाद

गुजरात में 28 साल से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस को राम कथाकार मोरारी बापू का आशीर्वाद मिला है। दीपावली के बाद नए साल की पूर्व संध्या पर मोरारी बापू ने कांग्रेस की सत्य, प्रेम और करुणा अभियान की मशाल प्रज्जवलित की। इस मौके पर मोरारी बापू ने कहा कि मेरा किसी ने कोई नाता नहीं, कोई दल नहीं, मैं अकेला चलता हूं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं तो इसका मतलब है कि देश अंदरूनी लड़ाई से कमजोर हो गया है।

08:28 (IST) 02 Nov 2024

श्रीनगर के खान्यार इलाके में सेना का एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के खान्यार इलाके में सेना ने एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन लॉन्च किया। इलाके में 2 आतंकियों के फंसे होने की सूचना। सर्च ऑपरेशन जारी।

08:04 (IST) 02 Nov 2024

नाकोड़ा ज्वैलर्स में लगी आग पर पाया गया काबू

नाकोड़ा ज्वैलर्स में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक करीब चार दुकानों में आग लगी थी। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

07:58 (IST) 02 Nov 2024

दिल्ली के लोधी गॉर्डन में AQI 227 पर पहुंचा

दिल्ली के लोधी गॉर्डन में AQI 227 पर पहुंचा। सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब है।

07:47 (IST) 02 Nov 2024

मैं हूं टीम लीडर... मेरी टीम में सब बराबरः एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनावों में सीएम के सवाल पर कहा कि अभी तक तो मैं ही टीम लीडर हूं। हमारी टीम काम कर रही है। हमारी टीम में सभी लोग बराबर है। हमारा लक्ष्य महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनाना है और राज्य का विकास करना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने शिवसेना को वोट दिया था और विधानसभा चुनाव में भी ये देखने को मिलेगा।

06:43 (IST) 02 Nov 2024

गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा क्यों की जाती है? जानें महत्व और लाभ

Govardhan Puja 2024: देशभर में इस बार 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन जी की पूजा की जाती है। साथ ही गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना अच्चा माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर

06:40 (IST) 02 Nov 2024

हावड़ा के उल्लूबेरिया में तीन बच्चों की जलकर मौत

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में काली पूजा के मौके पर एक घर में लगी आग में जलकर तीन बच्चों की मौत हो गई है। आग की सूचना पर प्रशासन ने दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजीं, लेकिन बच्चों को बचाया ना जा सका। इन बच्चों की उम्र 9 साल, 4 साल और 2.5 साल है।

Today’s Live Breaking News Update: UBT सेना सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी पर दिए बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में मैंने कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं किया। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं और पूरा सम्मान करता हूं। दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग के कचवानी शंगूस में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। इस बीच कनाडा की जासूसी एजेंसी कम्युनिकेशन सिक्योरिटी एस्टेब्लिशमेंट ने भारत को पहली बार खतरा पैदा करने वाली लिस्ट में शामिल किया है। लिस्ट में चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान के बाद भारत को शामिल किया है। आज दिन भर की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए न्यूज24 के साथ… स्वागत है आप सभी का।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola