Today Headlines, 08 June 2023: अरविंद केजरीवाल हरियाणा में करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, मोहन भागवत उदयपुर के दौरे पर

Gopal Sankaranarayanan, Arvind Kejriwal, Supreme Court, PM Modi,

फाइल फोटो

Today Headlines, 08 June 2023: ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे के बाद से मरम्मत का काम जारी है। इस कारण ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला भी है। साउथ ईस्टर्न रेलवे के मुताबिक गुरुवार को दो दर्ज ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ को डायवर्ट किया गया है। फिलहाल इन खबरों पर आज देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें

संघ के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को उदयपुर में रहेंगे। यहां वे उत्तर पश्चिम क्षेत्र के संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष में स्वयं सेवकों का मागदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

आप पार्टी हरियाणा में प्रचार में जुट गई है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जींद में गुरुवार को रोड शो करेंगे।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को सूरजमल विहार स्थित गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को तलब किया है।

आज का इतिहास

आज का दिन आकाशवाणी के लिए अहम है। 1936 में 8 जून को इंडियन स्टेट ब्रॉडकॉस्टिंग सर्विस को ऑल इंडिया रेडियो नाम मिला था। कवि रविंद्र नाथ टैगोर ने ऑल इंडिया रेडियो को अपनी एक कविता में आकाशवाणी के रूप में संदर्भित किया था। देश में रेडियो की शुरुआत 23 जुलाई 1927 को हो गई थी। अक्टूबर 1939 में ऑल इंडिया रेडियो की विदेश सेवा शुरू की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ