हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Today Headlines, 08 April 2023: पीएम मोदी हैदराबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, राष्ट्रपति लड़ाकू विमान से भरेंगी उड़ान

विज्ञापन
PM Narenda Modi

Today Headlines, 08 April 2023: देश में कोरोना फिर डराने लगा है। शुक्रवार को एक दिन में 6,050 नए मामले सामने आए। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 926 केस आए। वहीं तीन मरीजों की मौत हो गई। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। आइए जानते हैं कि किन-किन खबरों पर देश दुनिया की नजरें रहेंगी….

आज की बड़ी खबरें

पीएम मोदी शनिवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही 11,300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के दौरे पर हैं। शनिवार को राष्ट्रपति तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी।

विज्ञापन

आईपीएल में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में होगा। दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम दौरे पर पहुंचेंगे। जहां सीएम गोल्ड कॉम्पलेक्स और शहर के दो सिटी फोरलेन का भूमि पूजन करेंगे।

विज्ञापन

आज का इतिहास

8 अप्रैल का इतिहास अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ दो बड़ी घटनाओं के नाम दर्ज हैं। 1857 में देश की आजादी की पहली चिंगारी सुलगाने वाले मंगल पांडे को आठ अप्रैल को फांसी दी गई थी। वहीं दूसरी घटना भगत सिंह से जुड़ी है। देश में धधकती आजादी की आंच पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त ने आठ अप्रैल 1929 को दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली हॉल में बम फेंका था। बम धमाके से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था, लेकिन दुनिया का ध्यान इस कांड पर गया था।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 53 हजार सैलरी पाने वाले शख्स को इनकम टैक्स ने भेजा 113 करोड़ का नोटिस, मामला जानकर होश उड़ जाएंगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola