अभिषेक कुमार, हाजीपुर: बिहार में राजनीतिक पारी की शुरुआत की कवायद में जुटे प्रशांत किशोर इन दिनों जन-सुराज यात्रा पर हैं। संगठन के साथ राजनीतिक विकल्प देने की तैयारी में जुटे प्रशांत किशोर लगातार जिला दर जिला दौरा कर रहे हैं। संगठन को राजनीतिक पार्टी की शक्ल देने के लिए प्रशांत किशोर ने प्रखंड स्तर पर कमेटी बनाना शुरू कर दिया है। शुरुआत वैशाली जिले से हुई है। जहां प्रशांत किशोर ने जिले के 3 प्रखंडों में पॉलिटिकल कमेटी का गठन किया है। इस मौके पर प्रशांत किशोर हाजीपुर पहुंचे। प्रशांत किशोर इस दौरान पहले आओ-पहले पाओ का ऑफर देते दिखे।
अभी पढ़ें – Gujarat Road Accident: अंबाजी में दर्शन करने जा रहे 13 लोगों को कार सवार ने कुचला, 6 की मौत, 7 घायल
बाद वालों को मौका नहीं
प्रशांत किशोर ने कहा राजनीतिक विकल्प देने और पॉलिटिकल पार्टी बनाने को लेकर कई लोग वेट एंड वॉच की पॉलिसी पर हैं। कई लोग उनकी पार्टी से जुड़ना तो चाहते हैं लेकिन अंतिम समय में फैसला लेना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उन्हीं लोगों को टिकट देगी जो उनकी पार्टी में पहले शामिल हुए हैं। बाद में शामिल होने वाले लोगों को मलाई काटने का मौका नहीं दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – Sukhbir Khatana: BJP नेता की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या, CM मनोहर लाल खट्टर के थे करीबी
परदे के पीछे चल रहा है बड़ा खेल
कार्यक्रम के दौरान PK ने भविष्यवाणी की कि पिछले दिनों बिहार में आए राजनितिक भूचाल के बाद अभी और भूचाल आना बाकी है। प्रशांत किशोर ने इशारों-इशारों में बताया कि जिस तरह से बिहार की राजनीति 180 डिग्री पर घूमी है अभी इसका और घूमना बाकी है। प्रशांत किशोर ने कहा- बेशक बिहार में सरकार बदल गई है, लेकिन परदे के पीछे बड़ा खेल अभी भी चल रहा है। ऐसे में फिर से बिहार में कोई बड़ा उलटफेर हो तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
3 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
3 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
4 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
4 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines