तमिलनाडु के स्कूल में अनुसूचित जाति के छात्रों से साफ कराया शौचालय; केस दर्ज, प्रिंसिपल फरार

Erode school controversy
विज्ञापन

Tamil Nadu School News: तमिलनाडु के इरोड जिले में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के बच्चों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आया है। जानकारी के बाद पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, मामला दर्ज किए जाने के बाद से स्कूल की प्रिंसिपल फरार बताई जा रही है।

पांचवीं कक्षा के एक छात्र की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, “प्रिंसिपल गीता रानी ने केवल अनुसूचित जाति के बच्चों को ही शौचालय साफ करने के लिए चुना था।”

Advertisment

छात्र की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि मामला तब सामने आया जब उसके बेटे को डेंगू हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जब मैंने उससे पूछा कि उसे डेंगू कैसे हुआ, तो मेरे बेटे ने कहा कि वह स्कूल में रोजाना शौचालय साफ करता था। उसी दौरान उसे मच्छरों ने काट लिया था।

एक अन्य बच्चे के माता-पिता ने बताया उन्होंने अपने बेटे को मग के साथ शौचालय से बाहर आते देखा था। पूछने पर उसने कहा कि वो शौचालय साफ करता है और प्रधानाध्यापिका ने उसे ऐसा करने के लिए कहा। बच्चों के माता-पिता ने बताया कि हमारे बच्चों की क्लास में 40 बच्चे पढ़ते हैं और उनमें से अधिकांश बच्चे अनुसूचित जाति के है। प्रिंसिपल ने सिर्फ हमारे बच्चों से ही ऐसा करने को कहा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अलावा किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलाकरई में पंचायत यूनियन स्कूल की प्रधानाध्यापिका फरार हैं। हमने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ