2026 में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध, अमेरिकी थिंक टैंक ने चेताया; दोनों देशों ने बढ़ाई हथियारों की खरीद

इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने मई महीने में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तानी सेना के कई ढांचों को तबाह कर दिया था.

India Pakistan war

भारत और पाकिस्तान के बीच मई महीने में भी चार दिनों तक झड़प हुई थी.

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2026 में युद्ध हो सकता है. यह चेताया है अमेरिका के एक थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने. थिंक टैंक ने अपनी ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ नाम की रिपोर्ट में कहा है कि बढ़ती आतंकी गतिविधियों के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध होने की संभावना है.

विज्ञापन

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच मई महीने में भी चार दिनों तक झड़प हुई थी. इस दौरान एक दूसरे की तरफ ड्रोन और मिसाइलें दागी गई थीं. पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तानी सेना के कई ढांचों को तबाह कर दिया था. इसके बाद युद्धविराम का ऐलान किया गया था. इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, जानकारी सामने आई है कि इस सर्दी में जम्मू क्षेत्र में करीब 30 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी छिपे हुए हैं.

विज्ञापन

युद्धविराम के बावजूद, भारत और पाकिस्तान दोनों देश तेजी से हथियार खरीद रहे है. भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही ड्रोन, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और गाइडेड बमों समेत रक्षा उपकरण खरीदने के लिए 79,000 करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी है. इसी तरह, पाकिस्तान नए ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम के लिए तुर्की और चीन से बातचीत कर रहा है. पाकिस्तान ये फैसला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मुंह की खाने के बाद लिया है.

विज्ञापन

इस रिपोर्ट ने पाकिस्तान की एक और दूसरे देश के साथ भी तनाव की ओर इशारा किया है. इसमें कहा गया है कि 2026 में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध की भी संभावना है. इसके पीछे की वजह बताई गई है सीमा पार से बढ़ते उग्रवादी हमलों को. अक्तूबर महीने में पाकिस्तान और तालिबान के बीच काफी तनातनी हो गई थी. दोनों तरफ से काफी गोलीबारी हुई थी. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर काबुल में बमबारी करने का आरोप लगाया था. वहीं, इस्लामाबाद का कहना था कि तालिबान ने उस पर हमला करने वाले आतंकियों को शरण दे रखी है. इसके बाद से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों पर असर पड़ा है.

विज्ञापन

बता दें, सोमवार को तीनों सेना के हथियारों और दूसरे सामानों के लिए 79 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. इसका मकसद तीनों सेना की ताकत को बढ़ाने और दूसरी क्षमताओं को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने का है. सबसे ज्यादा फोकस अगली पीढ़ी की एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम पर रहा. डिफेंस एक्यूशन कॉउंसिल की बैठक में यह भी चर्चा हुई कि अगर देश की तीनों सेना ज्यादा से ज्यादा मेक इन इंडिया के बने आर्मस का इस्तेमाल करेंगी तो दूसरे देश में स्वदेशी हथियारों के खरीदार की तादाद और ज्यादा बढ़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ