Income Tax ड‍िपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, सीज क‍िया लखनऊ के लुलु मॉल का अकाउंट, जानें वजह

Income Tax ड‍िपार्टमेंट ने टैक्‍स भुगतान नहीं करने की वजह से लखनऊ के लुलु मॉल पर ये कार्रवाई की है. मॉल के अकाउंट सीज कर द‍िए गए हैं. पूरी ड‍िटेल यहां चेक करें.

lulu mall

लखनऊ के लुलु मॉल पर कार्रवाई

प‍िछले कुछ समय से लखनऊ का लुलु मॉल खबरों में है. अब इनकम टैक्‍स ने मॉल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके अकाउंट को ही सील कर द‍िया है. दरअसल, र‍िपोर्ट के अनुसार लखनऊ के लुलु मॉल पर 27 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया था, जिसका भुगतान समय पर नहीं करने की वजह से इनकम टैक्‍स ड‍िपार्टमेंट ने उसका बैंक अकाउंट सीज कर द‍िया है. बता दें क‍ि इससे पहले भी ये मॉल व‍िवादों में घ‍िरा रहा है. जुलाई 2025 में एक महिला कर्मचारी ने मॉल के मैनेजर पर रेप, ब्लैकमेल और फिजिकल असॉल्ट के आरोप लगाए थे, ज‍िसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था.

विज्ञापन

इस बीच, लुलु ग्रुप कई शहरों में अपनी ब्रांच बढ़ाने की योजना बना रहा है. इससे पहले फरवरी में, ग्रुप ने अपने बिजनेस एक्‍पैनशन प्‍लान की डिटेल्स शेयर की थीं, ज‍िसके अनुसार ग्रुप महाराष्ट्र के नागपुर में एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. लुलु ग्रुप के चेयरमैन अली ने कहा था कि कंपनी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और गुजरात के अहमदाबाद सहित कई शहरों में विस्तार की योजना बना रही है. अहमदाबाद में बनने जा रहा लुलु मॉल शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक होगा.

विज्ञापन

कौन है मॉल का माल‍िक ?

UAE-बेस्ड लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के फाउंडर और चेयरमैन एम.ए. यूसुफ अली हैं. यह कंपनी भारत सहित दुनिया के कई देशों में हाइपरमार्केट और रिटेल चेन चलाती है. लुलु ग्रुप के भारत में कुल आठ मॉल हैं, जिनमें से पांच अकेले केरल में हैं. केरल के मॉल तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, पलक्कड़, कोझिकोड और कोट्टायम में हैं. तीन मॉल कर्नाटक के बेंगलुरु, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और तेलंगाना के हैदराबाद में हैं. लुलु ग्रुप अपने मॉल हाइपरमार्केट ब्रांड के तहत चलाता है. हाइपरमार्केट के अलावा, लुलु ग्रुप कई रिटेल स्टोर भी चलाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ