'अगर बंगाल में आतंकी हैं तो पहलगाम में हमला आपने कराया?', ममता बनर्जी का अमित शाह पर पलटवार

अमित शाह, बंगाल चुनाव से पहले राज्य के तीन दिन के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक दूसरे पर निशाना साधा.

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल से आतंकी नेटवर्क ऑपरेट हो रहे हैं. इस बयान पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा कि तो क्या पहलगाम हमला केंद्र सरकार ने करवाया था? बंगाल के बांकुड़ा के बीरसिंहपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए, टीएमसी चीफ ने अमित शाह और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दुशासन और दुर्योधन बताया. सीएम बनर्जी ने कहा, ‘शकुनी के शिष्य दुशासन, जानकारी जुटाने बंगाल आए हैं. जैसे ही चुनाव आते हैं, दुशासन और दुर्योधन दिखने लगते हैं.’

बता दें, पीएम मोदी ने 20 दिसंबर को बंगाल का दौरा किया था. वहीं, अमित शाह वर्तमान में 2026 के बंगाल चुनाव से पहले बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा था कि बंगाल आतंकवादियों का केंद्र बन गया है. इस पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया, ‘अगर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी नहीं हैं, तो पहलगाम कैसे हुआ? क्या आपने पहलगाम में हमला कराया था? दिल्ली में हुए बम विस्फोट के पीछे कौन था?’

लश्कर के आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. वहीं, नवंबर महीने में दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 15 लोग मारे गए थे.

विज्ञापन

वहीं, एसआईआर को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि इसके जरिए राज्य भर में लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि SIR के तहत 1.5 करोड़ नामों को हटाने की योजना बन रही है. साथ ही
चेतावनी दी कि राजबंशी, मतुआ और आदिवासी जैसे वंचित समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने एसआईआर को बंगालियों के मताधिकार छीनने का एक जानबूझकर की गई एक कोशिश बताया है.

विज्ञापन

उन्होंने गरजते हुए कहा कि एसआईआर एआई का इस्तेमाल करके आयोजित किया जा रहा है. यह एक बहुत बड़ा घोटाला है. केवल अमित शाह और आपका बेटा ही बचेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ