Tamil Nadu News: तमिलनाडु के त्रिची-चेन्नई NH पर भीषण हादसा, 6 वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Tamil Nadu News

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के छह वाहनों की टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की शिकार होने वाली गाड़ियों में दो निजी बसें, दो ट्रक और दो कारें थीं।

मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं

पुलिस ने कहा कि परिवार के मृत सदस्यों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी एक ही कार में सवार थे। वेप्पुर फायरमैन टीम की मदद से शवों को कार से  निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, “मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन कार आरसी बुक के अनुसार, वाहन चेन्नई के नंगनल्लूर की है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ