Kerala Bus Accident: केरल में बस खाई में गिरी, एक छात्र की मौत, 40 अन्य घायल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Kerala Bus Accident: केरल के इडुक्की में एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार तड़के उस समय हुआ जब तिरुवनंतपुरम से करीब 320 किलोमीटर दूर तिरूर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र लौट रहे थे।
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि बस नियंत्रण खोने के बाद खाई में गिर गई। हादसे के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बता दें कि शनिवार को महाराष्ट्र के बारामती में एक बस के पुल से गिरने की खबर आई थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी से निजी कोचिंग क्लास के छात्रों को लेकर एक बस औरंगाबाद गई थी। हादसा शनिवार तड़के बारामती-फलटन मार्ग पर पहुनेवाड़ी पुल पर हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: