'वंडरफुल स्पीच', संसद में प्रियंका गांधी के पहले संबोधन पर क्या बोले राहुल गांधी?

Rahul Gandhi Statement On Priyanka Gandhi Vadra Address : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। उन्होंने संविधान दिवस की चर्चा पर मोदी सरकार को घेरा और उन पर संविधान के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

Rahul Priyanka

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। (File Photo)

Rahul Gandhi Statement On Priyanka Gandhi Vadra Address : केरल के वायनाड से सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी ने लोकसभा को पहली बार संबोधित किया। संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उनके भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उनकी हौसला अफजाई करते नजर आए। कांग्रेस सांसद ने प्रियंका गांधी के संबोधन को वंडरफुल बताया।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी के पहले संबोधन पर क्या बोले रायबरेली सांसद?

विज्ञापन

लोकसभा में प्रियंका गांधी के पहले संबोधित को लेकर जब संसद के बाहर मीडिया ने राहुल गांधी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- वंडरफुल स्पीच। राहुल गांधी ने संसद में प्रियंका गांधी के पहले भाषण पर कहा कि उन्होंने इसे देखा, यह बहुत अच्छा और अद्भुत भाषण था। यह उनके पहले भाषण से बेहतर था, इसे ऐसे कह सकते हैं।

विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी की तारीफ

विज्ञापन

वहीं, संसद में प्रियंका गांधी के पहले भाषण पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बहुत बढ़िया भाषण था। उन्होंने सरकार के सामने सभी तथ्य रखे और बताया कि कैसे संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है। वे उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।

विज्ञापन

जानें संसद में क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संविधान एक सुरक्षा कवच है। ऐसा सुरक्षा कवच जो नागरिकों को सुरक्षित रखता है। यह न्याय का, एकता का, अभिव्यक्ति की आजादी का कवच है। यह दुखद है कि 10 साल में बड़े-बड़े दावे करने वाले सत्ता पक्ष के साथियों ने इस कवच को तोड़ने का पूरा प्रयास किया है। संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का वादा है। यह वादे सुरक्षा कवच हैं और इसे तोड़ने का काम शुरू हो गया है। लेटरल एंट्री और निजीकरण के जरिए यह सरकार आरक्षण को कमजोर करने का काम कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ