तमिलनाडु: शिवगंगा हत्याकांड के 27 दोषियों को उम्रकैद, दबंगों की भीड़ ने तीन दलितों को उतारा था मौत के घाट

पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार

चेन्नई: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में 2018 में तीन दलितों की हत्या के मामले में विशेष अदालत ने 27 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में क्षेत्र के एक प्रभावशाली समुदाय के चार किशोरों सहित कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

बता दें कि 28 मई, 2018 को, दबंग समुदाय की भीड़ ने कचनाथम में मंदिर से जुड़े एक विवाद के बाद दलित परिवारों पर घातक हथियारों से हमला कर दिया।

अनुसूचित जाति के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए, जब एक प्रमुख समुदाय के लोगों के एक समूह ने 28 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे अनुसूचित जाति के घरों में घुसकर उन पर अंधाधुंध हमला किया था।

जानकारी के मुताबिक हमले से पहले उन घरों की बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई थी। इस हमले में मारे गए लोगों में के. अरुमुगम, ए. षणमुगनाथन और वी. चंद्रशेखर शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ