Tamil Nadu Encounter: चेन्नई में 2 बदमाशों का एनकाउंटर, इनकी क्राइम हिस्ट्री देख उड़ जाएंगे होश
Edited By Bhola Sharma

Tamil Nadu Encounter
Edited By Bhola Sharma

Tamil Nadu Encounter
Tamil Nadu Encounter: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ चेन्नई के बाहर गुडुवनचेरी में हुई। इस दौरान एक दरोगा घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
तमिलनाडु पुलिस का दावा है कि एक एसयूवी में सवार चार सदस्यीय गिरोह ने चेन्नई के बाहर तांबरम शहर के अंतर्गत गुडुवनचेरी में एक गश्ती दल को टक्कर मार दी। इसके बाद गिरोह ने पुलिस दरांती से हमला किया और उन पर एक देशी बम फेंका।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पा मूर्ति ने कहा कि इसी समय सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर ने फायरिंग की। जिसमें दो लोग घायल हो गए और उन्हें चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो भाग निकले।
#WATCH | Tamil Nadu | Two history sheeter shot dead by police at around 3.30 am today after they attacked police officials with a sickle at Guduvanchery on the outskirts of Chennai. pic.twitter.com/Qx7ldYsh2w
— ANI (@ANI) August 1, 2023
पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्ति हत्या और हमले के मामलों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक उप-निरीक्षक को चोट लगी है और उसका इलाज क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
मारे गए दोनों बदमाशों की शिनाख्त हो गई है। एक का नाम रमेश और दूसरे का नाम छोटा विनोद है। पुलिस के अनुसार, छोटा विनोद पर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 16 हत्या, 10 हत्या के प्रयास, 10 डकैती और बलवा के मामले हैं। वहीं रमेश पर भी 20 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के 6 और 7 हत्या के प्रयास के व 8 बलवा के केस हैं।
मानवाधिकार कार्यकर्ता और पीपुल्स वॉच के कार्यकारी निदेशक हेनरी टीफैगीन ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह कोई मनगढ़ंत एनकाउंटर का मामला नहीं है। सब कुछ सब इंस्पेक्टर को लगी चोट पर निर्भर करेगा। यह 176 1ए (दंड प्रक्रिया संहिता) के तहत मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के लिए उपयुक्त मामला है। उन्हें प्रक्रिया का पालन करने दें। शवों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: