Operation Sindoor: राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का झूठा प्रोपेगैंडा, खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

China propaganda against Rafale: ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने अपने दूतावासों के जरिए राफेल खरीदने वाले देशों को कहा कि पाकिस्तान के हमले में राफेल जेट तबाह हो गए हैं। यह खुलासा की फ्रांस की एक खुफिया रिपोर्ट में हुआ है।

France intelligence report Rafale

राफेल विमान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Pic Credit-Social Media X)

France intelligence report Rafale: भारत ने पहलगाम हमले के बाद पीओके आतंकी शिविरों पर हमला किया था। इन हमलों में ड्रोन और राफेल लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के 3-4 लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया था। अब इस मामले में फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान के राफेल लड़ाकू विमान गिराने की अफवाह सबसे पहले चीन ने फैलाई थी। ताकि वह राफेल को युद्ध में उपयोग की दृष्टि से विफल साबित कर सके। इस प्रोपेगैंडा के जरिए चीन राफेल जेट विमानों की बिक्री को प्रभावित करना चाहता था। चीन अपने दूतावास के जरिए इन विमानों को खरीदने वाले देशों को बताया कि किस तरह चीन के बनाए लड़ाकू विमानों ने फ्रांस में बने लड़ाकू विमानों को धूल चटाई है।

विज्ञापन

चीनी दूतावास ने फैलाया ये प्रोपेगैंडा

रिपोर्ट के अनुसार चीनी दूतावास के डिफेंस अटाशे ने तर्क दिया कि भारत की ओर से काम में लिए जा रहे राफेल लड़ाकू विमान उपयोगी नहीं है। उन्होंने अन्य देशों के साथ हुई बैठक में चीन में बने लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल करने की बात कही। ऑपरेशन सिंदूर की हमले के बाद अगले दिन सुबह पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के 3-4 राफेल जेट को मार गिराया है। इसके बाद राफेल बनाने वाली कंपनी ने दसॉ एविएशन के सीईओ ने दावों को गलत बताया था।

विज्ञापन

बता दें कि भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने शांगरी ला डायलॉग में कहा कि ये महत्वपूर्ण नहीं है कि कितने विमान गिराए गए हैं? महत्वपूर्ण यह है कि क्यों गिरे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ