हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Supertech Chairman Arrested: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन

Supertech Chairman Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। अरोड़ा को मंगलवार को तीसरे दौर की पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुपरटेक ग्रुप, उसके निदेशकों और प्रमोटरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

पुलिस की FIR में क्या था आरोप?

पुलिस की FIR में सुपरटेक और उसके निदेशकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। कहा गया कि उन्होंने बुक किए गए फ्लैटों के लिए अग्रिम राशि के रूप में घर खरीदारों से धन जुटाया था, लेकिन उन्हें फ्लैट सौंपने में विफल रहे।

बता दें कि अप्रैल में ईडी ने रियल एस्टेट ग्रुप और उसके निदेशकों की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई थी। वहीं, पिछले साल अदालत के आदेश के बाद नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावरों को 3,000 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का उपयोग करके ध्वस्त कर दिया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें