Vande Bharat Train: केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की को पहुंचा नुकसान

Vande Bharat Train, Kerala, Malappuram News

Vande Bharat Express

Vande Bharat Train: केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब मलप्पुरम जिले में थिरुनावाया और तिरुर के बीच से गुजर रही थी, तभी पथराव किया गया। यह घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे की है। रेलवे के अधिकारियों को पुलिस को सूचित किया है।

मलप्पुरम पुलिस का कहना है कि पत्थर लगने से ट्रेन के शीशे को क्षति पहुंची है। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। शरारती तत्वों की पहचान के लिए अभियान चलाया गया है। ट्रेन ने तिरुवनंतपुरम तक अपनी यात्रा पूरी की है।

पीएम मोदी ने 25 अप्रैल को केरल की पहली इस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब उन्होंने पहली बार इस ट्रेन में बैठे स्कूली बच्चों से बात भी की थी।

Vande Bharat Train, Kerala, Malappuram News

अन्य राज्यों में भी निशाना बनाई गई वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अन्य राज्यों में वंदे भारत पर पथराव किया गया है। 20 जनवरी को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस को पत्थरबाजों ने बिहार में निशाना बनाया था। यह घटना दालकोला स्टेशन के पास हुई थी।

पांच साल तक हो सकती है जेल

दक्षिण मध्य रेलवे ने पत्थरबाजों को चेताया था कि ट्रेनों पर पथराव एक अपराध है। अपराधियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पांच साल तक की सजा का भी प्रावधान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ