हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

30 शहरों से गायब होंगे भिखारी, BJP की मोदी सरकार का नया टारगेट

Smile Scheme Beggars Rehabilitation Yojana: भाजपा की मोदी सरकार ने नया टारगेट सेट कर लिया है, जिसके लिए 30 शहर सूचीबद्ध किए गए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
मोदी सरकार ने अब भिखारियों के लिए काम करने की योजना बनाई है।

BJP Modi Government Smile Scheme For Beggars: अब लोग को हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। भीख नहीं मांगनी पड़ेगी, इस नारे के साथ भाजपा की मोदी सरकार ने अपना नया टारगेट सेट कर लिया है। इसके लिए 30 शहरों की सूची भी तैयार कर ली गई है। मकसद देश के 30 शहरों को भिखारियों से मुक्त करके लोगों का पुनर्वास करना है।

उत्तर में अयोध्या से लेकर पूर्व में गुवाहाटी और पश्चिम में त्र्यंबकेश्वर से लेकर दक्षिण में तिरुवनंतपुरम तक के शहर सेलेक्ट करके उन्हें ‘भिखारी मुक्त’ करने का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार का लक्ष्य भीख मांगने वाले वयस्कों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का सर्वेक्षण करके उनका पुनर्वास और विकास करना है। उन्हें नया जीवन देना है।

 

2026 तक शहरों को भिखारी मुक्त करने की योजना

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का लक्ष्य इन 30 शहरों में उन ‘हॉटस्पॉट’ की पहचान करना है, जहां लोग भीख मांगते हैं। फिर 2026 तक इन 30 शहरों को भिखारियों से मुक्त बनाने में जिला और नगर निगम अधिकारियों का समर्थन करना है। भिखारियों के लिए शुरू की गई स्माइल योजना के तहत यह टारगेट सेट किया गया है।

30 शहरों में सर्वे कराने के लिए मंत्रालय फरवरी 2024 में एक नेशनल पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, ताकि भिक्षावृत्ति में लगे लोगों का डेटा तैयार किया जा सके। 30 शहरों में से 25 शहरों में टारगेट अचीव करने का प्लान मिल गया है।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे अमीर भिखारी 8 विला का मालिक, छापे में 460 करोड़ कैश बरामद; जानें सच्चाई

सूचीबद्ध एक शहर में एक भी भिखारी नहीं होने का दावा

कांगड़ा, कटक, उदयपुर और कुशीनगर से अपनी प्लानिंग नहीं मिली है। वहीं एक दिलचस्प बात यह है कि भोपाल के सांची शहर के अधिकारियों ने मंत्रालय को बताया है कि उनके क्षेत्र में भीख मांगने वाला कोई व्यक्ति नहीं है, इसलिए किसी और शहर को सूचीबद्ध किया जा सकता हे।

कोझिकोड, विजयवाड़ा, मदुरै और मैसूर में भिखारियों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। मंत्रालय कार्य योजना के आधार पर नगर निगम अधिकारियों को फंड जारी करेगा। इस फंड से ही भिखारियों का सर्वेक्षण, डाटा कलेक्शन, आश्रय स्थल पर स्थानांतरण, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर उनका पुर्नवास किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें