बागियों के खिलाफ 'सख्त' हुए शरद पवार के तेवर, लेकिन 'परिवार' पर पड़ गए नरम

Sharad Pawar Press Conference

Sharad Pawar Press Conference

विज्ञापन

अंकुश, औरंगाबाद: राष्ट्रवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार बुधवार को औरंगाबाद में मौजूद रहे। इस दौरान वे बागियों के खिलाफ सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि मैंने बागियों को मेरी तस्वीर इस्तेमाल नहीं करने को कहा था, लेकिन अब भी तस्वीरें इस्तेमाल हो रही हैं तो हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

मुझे चुनाव चिह्न को कोई चिंता नहीं

पवार ने आगे अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न और भविष्य को लेकर कहा कि उद्धव ठाकरे के संदर्भ में चुनाव आयोग ने जो निर्णय लिया था उसमें केंद्र सरकार का हस्तक्षेप था, इसलिए आयोग का फैसला उद्धव के खिलाफ आया। आयोग में जो ठाकरे के साथ हुआ, वो हमारे साथ भी हो सकता है। हालांकि मुझे चुनाव चिह्न को कोई चिंता नहीं है। जब आप चुनाव नहीं जीत सकते, तो इस तरह के प्रयोग किए जाते हैं।

विज्ञापन

ये कोई सीक्रेट मीटिंग नहीं थी

हालांकि पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवार के लिए थोड़े नरम नजर आए। पवार ने भतीजे अजित के साथ मुलाकात पर कहा- ये कोई सीक्रेट मीटिंग नहीं थी। इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। मैं परिवार और राजनीति को अलग रखता हूं। अजित पवार के घर दो लड़कियों की शादी करना बाकी है। शादी के लिए मुझे जरूर पूछा जाएगा।

मुझे महाराष्ट्र की जनता पर पूरा विश्वास

शरद पवार ने आगे कहा कि अभी मेरे रिटायरमेंट का समय नहीं आया है। मुझे महाराष्ट्र की जनता पर पूरा विश्वास है। पवार ने आगे कहा- पिछले 8 से 10 दिनों से कार्यकर्ताओं से मेरा संवाद शुरू है। कई दिनों से राज्य के दौरे पर हूं। कई कार्यकर्ताओं ने मेरी गाड़ी रुकवाकर अपनी बात कही। प्रवास के दौरान कई लोगों ने मुझे अपना समर्थन दिया।

बीजेपी की भूमिका समाज विरोधी

पवार ने इस दौरान केंद्र की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा- समाज में भेद कैसे बढ़े, यही बीजेपी की भूमिका है। बीजेपी की भूमिका समाज विरोधी है। मोदी सरकार के कई निर्णयों से समाज में भेद बढ़ा है। हमारी कोशिश मोदी और बीजेपी के विरुद्ध जनमत तैयार करना है। उन्होंने आगे कहा- 31 अगस्त को ‘इंडिया गठबंधन’ की मुंबई में बैठक होगी। इसके बाद 1 सितंबर को सभा होगी। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होंगी। INDIA की बैठक में सेक्यूलर मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

मणिपुर के हालात चिंताजनक

पवार ने आगे कहा- बीजेपी ने अनेक राज्यों में सरकार को गिराया। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार कैसे गिराई गई, सभी ने देखा। गोवा और एमपी में भी सरकार गिराई गई। हम लोकशाही के रास्ते बीजेपी को सबक सिखाएंगे। पवार ने आगे कहा- मणिपुर हिंसा पर पीएम केवल 8 मिनट के लिए बोले। मणिपुर के हालात चिंताजनक हैं। जबकि पीएम केवल राजनीति में व्यस्त हैं। पवार ने तिलक पुरुस्कार के दौरान पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने पर कहा- मैंने मोदी का गुणगान नहीं किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ