Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

क्या है शहीद का अर्थ? क्यों होता है जवानों के मामले में कन्फ्यूजन, जानें सही शब्द क्या!

क्या 'शहीद' शब्द सेना के जवानों के लिए सही है? जानिए इस शब्द का असली अर्थ, सेना की राय और सही शब्दों का इस्तेमाल। देश के लिए प्राण देने वाले जवानों के लिए कौन से शब्द सही हैं...

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Apr 26, 2025 13:41
Meaning of Martyr
Meaning of Martyr

Kise Kehte Hain Shaheed: सेना के वो जवान जो दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं उनके लिए अक्सर शहीद शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि ये शब्द पूरी तरह से गलत है और सेना के बाद अब रक्षा मंत्रालय ने भी साफ कर दिया है कि देश के लिए जान गवाने वाले सेना के सैनिकों के लिए शहीद शब्द का इस्तेमाल गलत है। उनके लिए शहीद की जगह बलिदान या वीर शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मगर जवानों के मामले में इस शब्द को लेकर हमेशा कंफ्यूजन बना रहा है। आइए जान लेते हैं देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के लिए कौन सा शब्द सही है। ये भी जान लेते हैं कि किसे शहीद कहा जाता है?

कौन कहलाते हैं शहीद?

जब भी शहीद शब्द सुनते हैं तो जेहन में सेना के जवानों की शहादत का ख्याल आता है। मगर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शहीद शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है जो धार्मिक और राजनीतिक वजह से अपनी जान गंवाता है तो उसके लिए शहीद शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द के धार्मिक और ऐतिहासिक मायने हैं। इस बात का समर्थन रक्षा मंत्रालय ने भी किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: LoC पर पाकिस्तान के हर वार पर पलटवार कर रही इंडियन आर्मी, आज फिर दिया जवाब

किसके लिए होता है शहीद शब्द का इस्तेमाल?

सेना के अधिकारियों ने बताया कि शहीद या Martyr शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है जिन्हें मौत किसी सजा के रूप में दी जाती है। ऐसे में इंडियन आर्मी के सैनिकों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल सरासर गलत है। मगर आज भी इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

---विज्ञापन---

सेना के जवानों के लिए क्या शब्द होता है इस्तेमाल?

अब सवाल ये है कि सेना के वो जवान जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे देते हैं उनके लिए क्या शब्द इस्तेमाल किया जाता है? उन्होंने कहा कि जवान के लिए शहीद या ‘Martyr शब्द का इस्तेमाल सही नहीं है। उनके लिए सही शब्द ‘किल्ड इन एक्शन’, लेड डाउन देयर लाइव्स’, सुप्रीम सैक्रिफाइस फॉर द नेशन’, ‘फॉलन हीरोज’, ‘इंडियन आर्मी ब्रेव्स’ और  ‘फॉलन सोल्जर्स’ बताए गए हैं। हालांकि इन शब्दों को सोशल मीडिया पर कम ही सुना जाता है।

यह भी पढ़ें: छुट्टी में जान जाने पर जवान को ‘बलिदान’ का दर्जा कैसे? जानें क्या कहता है सेना का नियम?

First published on: Apr 26, 2025 01:41 PM

संबंधित खबरें