सऊदी अरब जाकर नौकरी करना अब आसान नहीं, वर्किंग वीजा के नियम बदले, भारतीयों का नुकसान होगा

Saudi Arab Work Visa Rules: सऊदी अरब में काम करने के नियम बदल गए हैं। इससे भारतीय युवाओं को झटका लगेगा। साल 2024 से यह नया नियम लागू हो जाएगा।

Saudi Arab Work Visa

Saudi Arab Work Visa

विज्ञापन

Saudi Arabia Changed Work Visa Rules: विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे भारतीयों के लिए बुरी खबर है। खासकर सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए, क्योंकि सऊदी अरब में काम करने के नियम बदल गए हैं। इससे भारतीय युवाओं को झटका लगेगा। साल 2024 से यह नया नियम लागू हो जाएगा। सऊदी अरब की सरकार के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने इस नए नियम के बारे में जानकारी दी। नए आदेशों के अनुसार, 24 साल से कम उम्र के किसी भी शख्स को हाउस हेल्पर के तौर पर काम पर नहीं रखा जाएगा। इस नए नियम को लागू करने का मकसद जॉब मार्केट को कंट्रोल करना है।

Advertisment

सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय वर्किंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब की सरकार ने मोबाइल ऐप के जरिए विदेश कर्मचारियों को ऑनलाइन पेमेंट देने का नियम भी बदल दिया है। वहीं नए नियमों के अनुसार, सऊदी अरब के नागरिक, उनकी विदेश पत्नियां, उनके परिवार के सदस्य सऊदी अरब प्रीमियम वर्क परमिट धारक को नौकरी पर रख सकते हैं, लेकिन वर्क वीजा के नए नियमों से भारतीयों के लिए मुश्किल होगा, क्योंकि सऊदी अरब में इस समय कई भारतीय नौजवान नौकरी करते हैं। करीब 26 लाख भारतीय इस समय सऊदी अरब में हैं और नया नियम लागू होने के बाद 2024 में इनमें से आधे नौजवानों को नौकरी नहीं मिलेगी, जिससे उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी।

सऊदी अरब का वर्क वीजा कैसे मिलता?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में ड्राइवर, कुक, गार्ड, माली, नर्स, दर्जी, नौकर आदि की जॉब करने के लिए अच्छी खासी सैलरी मिलती है। वहीं पहले लेवल का वर्क वीजा लेने के लिए अपनी इनकम दिखानी होगी। बैंक खाते में 40 हजार सऊदी रियाल होने चाहिए। सेकेंड वीजा के लिए कम से कम 7 हजार सऊदी रियाल कमाने होंगे। बैंक खाते में 60 हजार सऊदी रियाल होने चाहिए। थर्ड वीजा लेने के लिए कम से कम 25 हजार सऊदी रियाल कमाने होंगे। बैंक खाते में 2 लाख सऊदी रियाल होने चाहिए। वहीं साल 2023 में प्राइवेट कंपनियों में जॉब करने के वालों के लिए नियम बनाया गया कि वर्क वीजा की अवधि घटाकर 2 से एक साल कर दी गई।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ