पूर्व कुकी MLA की पत्नी के IED ब्लास्ट में उड़े चिथड़े, मैतेई समुदाय से थीं चारुबाला

Charubala Death Case: मणिपुर में एक पूर्व विधायक की पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत आईईडी ब्लास्ट के कारण हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वजह क्या है? इसको लेकर कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने कचरा जलाने की कोशिश की थी।

Manipur news

Manipur News: मणिपुर में सैकुल विधानसभा सीट से विधायक रहे यमथोंग हाओकिप की पत्नी चारुबाला की मौत का मामला सामने आया है। 59 साल की चारुबाला मैतेई समुदाय से आती थी। जबकि उनके पति कुकी समुदाय से हैं। पुलिस के अनुसार चारुबाला हाओकिप की मौत कांगपोकपी जिले में स्थित उनके घर में हुई है। आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसने के बाद उनको अस्पताल में 3 दिन पहले दाखिल करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। चारुबाला घर में कचरे के ढेर को आग लगा रही थी। अचानक ब्लास्ट होने के कारण वे झुलस गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे कुकी बहुल जिले के एकौमुलम में रहती थी। पुलिस के अनुसार मुलम गांव में पूर्व एमएलए हाओकिप के घर के बाहर विस्फोट हुआ है। खून से लथपथ चारुबाला को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। बम विस्फोट शुक्रवार दोपहर को हुआ था। लेकिन पुलिस को शनिवार को इसके बारे में सूचना मिली। लगातार खून बहने के कारण चारुबाला नहीं बच सकी।

विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता लगी ये बात

जांच में स्थानीय विस्फोटक होने के सबूत मिले हैं। गौरतलब है कि यमथोंग मणिपुर में दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। 2012 और 2017 में उनकी सैकुल विधानसभा से जीत हुई थी। 2022 के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं, माना जा रहा है कि चारुबाला की मौत का मामला जमीनी और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। जिसको देखते हुए पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिन से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। मैतेई और कुकी समुदाय के लोग एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। जातीय हिंसा के कारण लगभग 160 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार हिंसा को रोकने की कोशिशों में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ