Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर से दरिंदगी का मामला पूरे देश में छाया है। आरोपी संजय रॉय ने नाइट शिफ्ट में काम कर रही महिला डॉक्टर से दरिंदगी की। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में निर्भया जैसा मामला सामने आने के बाद पूरा देश गुस्से में है। आरोपी ने लाश पर कपड़े तक नहीं छोड़े। चेहरे से लेकर पांव तक हर जगह जख्म थे। प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कुचला था। लाश देखकर ही अंदाजा लग गया था कि रेप के बार मर्डर किया गया है। आरोपी संजय रॉय पहले भी कई कांड कर चुका है। जिनको जानने के बाद पुलिस भी दंग है।
संजय ने अपने रिश्तेदारों और मोहल्ले में बता रखा था कि वह पुलिस में है। घरवालों से भी आरोपी ने झूठ बोल रखा था। जबकि वह नागरिक स्वयंसेवक है। आरोपी 55/बी शंभूनाथ पंडित रोड पर रहता है। घर में उसकी मां है। संजय को शराब की लत है, जिसके बारे में आसपास के लोग भी जानते हैं। वह बॉक्सिंग भी कर चुका है। बताया जा रहा है कि उसे पॉर्न देखने की लत है। संजय रॉय कई महिलाओं से शादी कर चुका है। शादी के बाद वह पत्नियों को तलाक देकर छोड़ देता है। उसकी एक पत्नी की कुछ दिन पहले मौत हुई थी। बताया गया था कि कैंसर के कारण मौत हुई है।
यह भी पढे़ं : ‘किसी से नहीं मांगेंगे माफी’ ममता के मंत्री ने इस्तीफा देने का किया ऐलान, इस मामले में डैमेज कंट्रोल कर रही TMC
लेकिन लोग मामला संदिग्ध मान रहे हैं। संजय का व्यवहार इतना क्रूर है कि बहन उससे रिश्ते तोड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को पुलिस वॉलंटियर बताकर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाता था। जबकि वह हार्डकोर क्रिमिनल है। खुद को पुलिस बता वह दलाली करता था। कई लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है। उसके बचपन के दोस्त रविशंकर के अनुसार आरोपी ने उसे पुलिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे थे।
Protesters at RG Kar Medical College in Kolkata raised safety concerns, citing the absence of CCTV in sensitive areas, tout rackets, inadequate restrooms for on-call doctors, and poor screening of outsiders, following the rape and murder of a woman doctor. #Kolkata pic.twitter.com/Etef693jtE
— Beats in Brief (@beatsinbrief) August 11, 2024
संजय रॉय के बारे में अस्पताल की महिला स्टाफ ने भी खुलासा किया है। नर्सों ने बताया कि वह उनके ऊपर गंदी नजर रखता था। शराब पीकर अस्पताल में आई लड़कियों को पॉर्न फिल्में दिखाता था। वह रौब भी झाड़ता था। बताता था कि WB पुलिस के बड़े अधिकारियों का उस पर हाथ है। जब आरोपी ने डॉक्टर पर अटैक किया तब वह सेमिनार हॉल में सो रही थी। रॉय रात को 11 बजे अस्पताल में शराब पीकर आया था। बाद में जमकर शराब पी और सुबह चार बजे इमरजेंसी में आया था। सीसीटीवी फुटेज में 5 और लोग भी तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल के पास दिखे हैं। सबने ऊपर जाने का कारण बताया। लेकिन संजय नहीं बता सका कि वह ऊपर क्या करने गया था? पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी 40 मिनट सेमिनार हॉल में रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।