रूस में ISIS का सुसाइड बॉम्बर गिरफ्तार, भारत के बड़े नेता पर हमले की रच रहा था साजिश

IS suicide bomber

नई दिल्ली: रूसी फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने एक आत्मघाती हमलावर को हिरासत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आत्मघाती हमलावर आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट का एक्टिव मेंबर है। हमलावर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह भारत के बड़े नेता के खिलाफ आतंकवादी हमले की साजिश रच रहा था।

सत्तारूढ़ पार्टी के बड़े नेता पर हमले की रची थी साजिश

रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, FSB ने रूस में प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आतंकी मध्य एशिया के देश का मूल निवासी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि भारत में सत्तारूढ़ पार्टी यानी बीजेपी के एक बड़े नेता पर आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी। फिलहाल, एफएसबी आतंकी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

रूसी एजेंसी के मुताबिक, आईएस के आतंकी ने अप्रैल से जून तक तुर्की में ट्रेनिंग ली थी। आतंकी संगठन आईएस के एक नेता ने उसे सुसाइड बॉम्बर के रूप में भर्ती किया था। आईएस के नेता ने उसे सुसाइड अटैक समेत तमाम तरह की ट्रेनिंग दी थी।

आईएस कर रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल

बता दें कि इस्लामिक स्टेट को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के रूप में लिस्टेड किया गया है और केंद्र सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की पहली अनुसूची में शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, आईएस अपनी विचारधारा को प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। इस संबंध में संबंधित एजेंसियों की ओर से साइबरस्पेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ